जिनेवा। चीन में कोरोना वायरस के चपेट में अब तक 1000 से अधिक लोगों को मौत हो चुकी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) के अध्यक्ष ने मंगलवार को कोरोना को विश्व के लिए बेहद गंभीर खतरा करार दिया है। डब्ल्यूएचओ अध्यक्ष टेडरोस अधनोम घेबरेसुस ने जिनेवा में कोरोना वायरस संकट के विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए यह बात कही।
World Health Organisation के अध्यक्ष ने कहा कि चीन में इसके 99 प्रतिशत मामले पाए गए हैं। इसलिए उस देश के लिए यह आपदा है। लेकिन शेष विश्व के लिए भी यह बहुत बड़ा खतरा है। दो दिवसीय सम्मेलन में वैज्ञानिक इस वायरस के फैलने और इसका संभावित टीका विकसित करने पर विचार करेंगे। टेडरोस ने कहा, सबसे जरूरी यह है कि इस वायरस को फैलने से रोका जाए और जिंदगियां बचाई जाएं। आपके सहयोग से हम यह मिलकर कर सकते हैं।
बता दें कि पहली बार, चीन में 31 दिसंबर को सबसे पहले इस वायरस की पहचान हुई थी। तब से इस वायरस से 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, 42,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं और यह 25 देशों में फैल चुका है। सम्मेलन में भाग लेने वाले वैज्ञानिक इस विषाणु की उत्पत्ति पर भी विमर्श करेंगे। माना जा रहा है कि वायरस की उत्पत्ति चमगादड़ों में हुई होगी और यह मनुष्य में सांपों और पैंगोलिन जैसे जीवों के जरिए फैला होगा।
ऑस्ट्रेलिया, चीन, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका की कई कंपनियां और संस्थान कोरोना वायरस का टीका विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, चीन के शान्सी प्रांत में वायरस से पीडि़त 33 वर्षीय एक महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची का वजन 2,730 ग्राम है। महिला 37 सप्ताह की गर्भवती थी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
प्रांतीय रोग एवं रोकथाम नियंत्रण केंद्र के अनुसार बच्ची स्वस्थ है और उसकी अच्छी तरह देखभाल की जा रही है। अगले कुछ दिनों में उसकी फिर जांच की जाएगी। इससे पहले 30 घंटे की बच्ची को कोरोना वायरस से पीडि़त पाया गया था। माना जा रहा था कि उसे मां से यह संक्रमण मिला होगा जो खुद इस वायरस से पीडि़त थी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































