बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। चीन में वायरस के 2478 नए संक्रमित मरीज मिले। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि चीन के 31 प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,478 नए मामलों की पुष्टि हुई और 108 लोगों की मौत की रिपोर्ट है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार हुबेई प्रांत में 103 लोगों, बीजिंग, तियानजिन, हेइलोंगजियांग, अनहुई और हेनान में एक-एक लोगों की मौत हुयी है। अयोग ने कहा कि सोमवार को 3536 संदिग्ध मामले आने की रिपोर्ट थी। 849 लोग गंभीर रूप से बीमार है, जबकि 716 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
चीन में अब तक 42638 लोग कोरोना वायसर से संक्रमण का आंकड़ा पहुंच गया है और इससे मरने वालों की संख्या 1016 हो गयी है। उन्होंने कहा कि 7333 लोगों की स्थिति गंभीर है और 21675 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। इलाज के बाद कुल 3,996 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों के 428,438 संबंधियों का पता लगाया गया है, उनमें से 26724 लोगों को सोमवार को चिकित्सा जांच के बाद छुट्टी दे दी गई है, तथा 187728 अन्य लोगों का अभी भी जांच की जा रही हैं। हांगकांग में 42 संक्रमण के नये मामले दर्ज किये। यहां एक व्यक्ति की इससे मौत हुयी है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
मकाऊ और ताइवान में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं जापान में समुद्री शिप पर मौजूद 100 से अधिक भारतीय क्रू मेंबर ने भारतीय सरकार से उन्हें बचाने की अपील की है। क्रू मेंम्बर्स ने कहा है कि उनके 90 फीसदी साथी कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं। भारत सरकार उनलोगों को जल्द से जल्द से बचाए।
बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस का कहर सबसे पहले चीन में सामने आया था। चीन के वुहान प्रांत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। चीन लोगों के कोरोना वायरस से सड़कों पर मरकर गिरते देखा गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसे चीन के किसी प्रांत का बताया जा रहा था।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































