Urfi Javed Police Video: पुलिस से बहस करने की ऐसी सजा उर्फी को मिली, जानें मामला

Urfi Javed Police Video

Urfi Javed Police Video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद को हमेशा लोग अजीबोगरीब पहनावे के लिए जानते हैं। लेकिन अब उर्फी ने पुलिस से पंगा ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऊर्फी जावेद को पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि ऊर्फी जावेद पब्लिसिटी पाने के लिए हमेशा नए-नए तरीके अपनाती रहती हैं। जब लोगों को उर्फी की गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो लोग सवाल करने लगे। बाद में पता चला कि यह एक फर्जी वीडियो था। हालांकि तब तक सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद की इस वीडियो को कई बार शेयर किया जा चुका था।

Urfi Javed Police Video में ऐसा क्या है?

ऊर्फी जावेद ने मुंबई के कॉफी शॉप का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मी ऊर्फी जावेद को गिरफ्तार करती हुई नजर आ रही हैं। लोगों ने सोचा कि Urfi को सचमुच में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन बाद में पता चला कि यह एक फर्जी वीडियो है और इसे सिर्फ एक नाटक के लिए बनाया गया।

वीडियो में ऊर्फी जावेद पुलिस से बहस करते हुए नजर आ रही हैं। दावा किया गया कि उनके छोटे कपड़े पहनने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद ऊर्फी जावेद के फैंस काफी चिंतित हो गए थे। ऊर्फी जावेद ने यह वीडियो पब्लिसिटी पाने के लिए बनाया था।

इस वीडियो को बनाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल किया गया था और उनके साथ तीन अन्य लोग भी इसमें शामिल थे। वीडियो में दिखाया गया कि उर्फी जावेद पुलिस से बहस करती हुई दिख रही हैं और फिर उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।

Urfi Javed Police Video

मुंबई पुलिस ने किया FIR दर्ज

हालांकि ऊर्फी जावेद को यह नकली वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने ऊर्फी जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि उर्फी ने मुंबई पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करके एक फर्जी वीडियो बनाया था। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उर्फी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ऊर्फी जावेद के द्वारा वीडियो बनाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में ऊर्फी जावेद और उनके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच की और पाया कि यह वीडियो एक फर्जी वीडियो था।

Urfi Javed Police Video: उर्फी जावेद ने इस वीडियो को अपनी पब्लिसिटी के लिए बनाया था। अब यह वीडियो बनाना उर्फी जावेद को भारी पड़ गया और पुलिस का कहना है कि उर्फी जावेद ने पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया है और इससे लोगों में गलत संदेश गया है।

मुंबई पुलिस ने ऊर्फी जावेद और उनके चार साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत ऊर्फी जावेद पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया और लोगों को गलत संदेश देने की कोशिश की। मुंबई पुलिस की छवि को ऊर्फी जावेद ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now