यूपी को कोरोना से मिली राहत, राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

उत्तर प्रदेश में कोरोना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में जितने मरीज हैं, उनमें से आधे मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के कुल 3902 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2072 है। यानि की लगभग आधे से अधिक की संख्या में मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 1742 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में गुरुवार को कोरोना के 147 नए केस मिले। पूरे यूपी में कोरोना से अबतक 88 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गठित ग्राम निगरानी समिति और मोहल्ला निगरानी समिति बाहर से आ रहे मजदूरों पर नजर रखें। इन लोगों के होम क्वारंटीन के दौरान नजर रखी जाए।

उन्होंने अपील की है कि लोग संक्रमित मरीजों के साथ सहानुभूति दिखाएं, हीन भावना का प्रदर्शन ना करें। घर से बाहर निकलने वालों से हर हाल में फेस मास्क लगाने की अपील भी की है। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी के प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही हैंड वाश करते रहने को कहा है। सभी निजी अस्पतालों से इंफेक्शन प्रीवेंशन प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि भारत में कोरोना का संक्रमण 80 हजार की संख्या को पार कर गया है। यह संख्या लगभग चीन के घोषित संख्या के लगभग है। जिस रफ्तार से भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, आने वाले दिनों में स्थिति विकट हो सकती है। सरकार 18 मई से लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी सकती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

यूपी को कोरोना से मिली राहत, राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

उत्तर प्रदेश में कोरोना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts