सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी के चक्कर में गई दो बाइक सवार की जान

two-bike-riders-die-while-taking-selfie-on-the-signature-bridge-of-delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार सिग्नेचर ब्रिज पर जा रहे थे। वे वहां पर सेल्फी के लिए रूके। इसी बीच उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर फिसल गई और ये दुर्घटना हुई। दोनों की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइक फिसलने के बाद यमुना की रेत में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। बाइक जहां टकराई थी वहीं एक बड़ा गैप था इसी वजह से बाइक रुकने की बजाय पुल के नीचे जा गिरी। हादसा सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर हुआ। बाइक सवार युवक उस्मानपुर से तिमारपुर की तरफ जा रहा था।

जानिए Realme 2 Pro और Realme C1 की खूबियों और Specification के बारे में

आशंका जताई जा रही है कि हादसा स्पीड में सेल्फी लेने की वजह से हुआ। सिग्नेचर ब्रिज का जबसे उद्घाटन हुआ है यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पुल पर लोग पिकनिक मनाने और सेल्फी लेने के लिए आ रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए और लोगों के आवागमन को आसान करने के लिए दिल्ली में इस सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया गया था। ब्रिज का उद्घाटन 4 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था।

महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन ने धोखे से अंगराज कर्ण का वध किया था

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025


देशभर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की जरा सी असावधानी से दुर्घटना हो रही है। लोगों के बीच सड़क नियमों को लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। सड़क पर चलने वाले यात्री को भी इस तरह असावधानी पर सतर्क रहना चाहिए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी के चक्कर में गई दो बाइक सवार की जान

two-bike-riders-die-while-taking-selfie-on-the-signature-bridge-of-delhi
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts