Shanivar Vastu Tips: शनिवार का दिन भगवान शनि का दिन माना जाता है। इसके अलावा इस दिन को भगवान भैरव का दिन भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन उपवास रखने से समस्त दुखों और परेशानियों का अंत हो जाता है। शनि का हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्व है।
शनि देव जीवन में किए गए अच्छे कर्म के लिए पुरस्कार तो जरूर देते हैं लेकिन गलत काम के लिए सजा भी देते हैं। जिस व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है उस व्यक्ति को राजपद और राजसुख मिलता है। इसलिए शनिवार के दिन कुछ ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए जिससे शनिदेव नाराज हो जाएं। आइए जानते हैं शनिवार को कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए?
Shanivar Vastu Tips – शनिवार को यह कार्य ना करें
1. शनिवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। अंधा व्यक्ति, अपंग और मजबूर महिला का अपमान शनिवार के दिन खास तौर पर नहीं करना चाहिए। वैसे तो यह कार्य किसी भी दिन नहीं करना चाहिए लेकिन शनिवार के दिन ऐसा करने से शनि देव इसका फल अवश्य प्रदान करते हैं।
2. शनिवार के दिन झूठ बोलने से भी व्यक्ति को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए शनिवार के दिन खास तौर पर इस बात से बचना चाहिए कि किसी चीज को लेकर झूठ बोलें।
3. शनिवार के दिन दूध और दही को भी नहीं खाना चाहिए, ऐसा माना जाता है। इस दिन यदि आपको कुछ पीना हो तो उसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा इस दिन बैगन, आम का अचार और लाल मिर्च को भी खाने से बचना चाहिए।
4. शनिवार के दिन नमक, तेल, काला तिल, चमड़ा और चमड़े से बना वस्तु, काला जूता, लोहे का सामान इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से कर्ज में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा शनिवार को कागज, कलम और झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए।
5. शनिवार के दिन बाल भी नहीं काटना चाहिए। इसके अलावा शनिवार को बाल धोने से भी मना किया जाता है। यदि आप शनिवार को बाल धोना हो तो खाना खाने से पहले ही धो लें। बाल काटने के साथ-साथ नाखून काटना भी शनिवार को मना किया जाता है। ऐसा करने से शनिदेव आपके ऊपर रुष्ट हो सकते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
6. शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा और लोहे से बनी हुई कोई भी वस्तु घर में नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से आपको अचानक कष्ट झेलना पड़ सकता है और आपके आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न होगा।
7. शनिवार के दिन किसी लड़की को ससुराल नहीं भेजना चाहिए। इसके अलावा नवविवाहित लड़कियों को कुछ खास दिनों पर और मुहूर्त देखकर ही भेजना उचित माना जाता है।
8. शनिवार के दिन पूर्व दिशा, उत्तर दिशा और ईशान दिशा में यात्रा करना वर्जित माना जाता है। यदि आपको इस दिन यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक खाकर यात्रा करें। शनिवार के दिन खासकर पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले 5 कदम उल्टे पैर चलना चाहिए।
9. शनिवार को शराब पीना काफी घातक माना जाता है। वैसे तो शराब आपको किसी भी दिन नहीं पीना चाहिए। लेकिन यदि आप शनिवार के दिन शराब पीते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा घातक साबित होता है और आपके जीवन में तूफान ला सकता है।
10. शनिदेव को मांस, मछली और अन्य प्रकार के कोई भी मादक पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति पसंद नहीं होते हैं। इसलिए बीएफ शनिवार को इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपको शनिदेव के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है और आपको जीवन में बहुत सारे कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































