सुबह-सुबह छिपकली को देखने से क्या होता है? शुभ अशुभ फल जानें

छिपकली का दिखना

सुबह-सुबह छिपकली देखने का क्या मतलब होता है? इस तरह का सवाल कई लोगों को मन में आता है। छिपकली को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। छिपकली का दिखना कई शुभ और अशुभ घटनाओं की ओर संकेत करता है। भारत में लगभग सभी घरों में छिपकली पाई जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का अलग-अलग समय पर दिखने का अलग-अलग संकेत होता है। दिन के समय छिपकली का दिखना या रात के समय छिपकली के दिखने का अलग-अलग मतलब होता है। आज जानते हैं कि छिपकली का दिखना क्या संकेत देता है?

शास्त्रों के अनुसार, अगर घर में छिपकली दिवाली की रात में दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है। दिवाली की रात घर में छिपकली दिखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात छिपकली देखने से जल्द ही आपके घर में या जीवन में खुशियां आने वाली हैं। जीवन के दुख जल्द ही खत्म होने वाले हैं।

छिपकली की आवाज सुनना – कई बार घरों में छिपकली का आवाज भी सुनाई देती है। हालांकि छिपकली की आवाज को सुनना संभव नहीं है। लेकिन फिर भी यदि भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब होता है कि कोई शुभ समाचार या शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

छिपकली का आपस में लड़ना – घर में दो छिपकली यदि आपस में लड़ रहे हों तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसा अगर आपके घर में होता है तो यह संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में आपस में या फिर दूसरों के साथ झगड़ा हो सकता है।

पूजा घर में छिपकली देखना शुभ माना जाता है। छिपकली को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि सुबह-सुबह मरी हुई छिपकली बार-बार दिखाई दे तो यह राहु के अशुभ होने का संकेत माना जाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now