सपना सभी लोग देखते हैं। रात के समय अक्सर लोग कई प्रकार के डरावने सपने देखते हैं। लेकिन कई लोगों को सपने में उनके ईष्ट के दर्शन होते हैं। कई लोगों को सपने में मां दुर्गा दिखाई देती हैं। क्या आपको सपन में माँ दुर्गा दिखाई देती हैं तो संभल जाएं। सपन में इस प्रकार के वस्त्र में माता का दिखाई देना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
सपने में कुछ भाग्यशाली लोगों को ही देवी-देवता के दर्शन होते हैं। ऐसे में सपने में मां दुर्गा को देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में कुछ ऐसा होने वाला है जिसको लेकर ईश्वर आपको सतर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि मां दुर्गा का सपने में अलग-अलग रूपों में दिखाई देना अलग-अलग संकेत देता है।
इस वस्त्र में दिखे माता दुर्गा तो होता है अशुभ
सपने में माँ दुर्गा का दिखना – यदि सपने में किसी व्यक्ति को माता दुर्गा दिखाई देती हैं तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर देवी माँ सपने में लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई दिखाई दें तो यह इस बात का संकेत होता है कि बहुत जल्द ही व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा या शुभ होने वाला है।
सपने में माँ दुर्गा के इस रूप को देखने से व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है। विवाहितों को संतान सुख नहीं मिल रहा है तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति बेरोजगार है तो उसे जल्द ही कहीं न कहीं रोजगार मिल सकता है।
देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों का सपनों में दिखने का अलग-अलग प्रभाव होता है। यदि माँ दुर्गा सपने में सिंह पर सवार दिखे और सिंह दहाड़ रहा हो तो यह सपना जीवन में आने वाली किसी समस्या की ओर इशारा करता है। ऐसे में हमें सावधान हो जाना चाहिए और समस्या को कम करने या टालने के उपाय के तौर पर देवी दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इससे माँ की कृपा से आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
सपने में शेर पर सवार माँ भगवती का दिखना- यदि सपने में देवी भगवती शेर पर सवार दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसा सपना आने के बाद जीवन में खराब समय की समाप्ति की शुरुआत होने लगती है। यह सपना आना इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपका जीवन बदलने वाला है और आने वाले समय में कुछ शुभ और बेहतर जीवन में होने वाला है।
- सपने में मोर देखना, जानिए सपने में मोरपंख दिखना सही या गलत?
- सपने में घर में चोरी होना शुभ होता है या अशुभ, जानिए वास्तविक मतलब
- सपने में कीचड़ में गिरना होता है बड़ा ही अशुभ, जानें जीवन में क्या होता है?
- सपने में गोली लगना – जानें ऐसे सपने आने का मतलब क्या होता है?
काले या सफेद वस्त्र में देवी माँ का दिखना – सपने में यदि माँ दुर्गा काले या फिर सफेद वस्त्र में दिखाई दे या फिर माता दु:खी दिखाई दे तो यह अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में खराब समय शुरू होने वाला है। ऐसे में माता दुर्गा का स्मरण करना चाहिए और उनका विधि-विधान तथा सच्चे मन से पूजा करना चाहिए। इससे जीवन से खराब समय गुजर जाएगा और कष्ट कम हो जाएंगे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































