कुत्ता को रोटी खिलाने के फायदे – जानिए क्या फल मिलता है?

कुत्ता को रोटी खिलाने के फायदे

कुत्ता को रोटी खिलाने के कई फायदे होते हैं। कुत्ता को भैरव महाराज का सेवक माना जाता है। कुत्ते को रोटी खिलाने या भोजन देने से भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और संकटों में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुत्तों को भोजन दिया जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए घर में काला कुत्ता पालना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में कुत्ते को एक महत्वपूर्ण पशु बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जहां पर भी कुत्ता होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है।

कुत्ते को रोटी खिलाने से क्या फल मिलता है?

कुत्ते को जो लोग रोटी या भोजन देते हैं उनसे शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। अपने पितृ शांति के लिए कुत्तों को रोटी में कुछ मीठा मिलाकर खिलाना चाहिए। रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाने से जीवन से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी दंपत्ति को संतान सुख में बाधा आ रही है तो काला कुत्ता या सफेद कुत्ता पालना चाहिए। यह उपाय करने से यह बाधा खत्म होती है। ऐसा माना जाता है कि कुत्ते अपने मालिक के ऊपर आने वाले संकट को अपने ऊपर ले लेता है।

घर को या किसी व्यक्ति को प्रेत बाधा से मुक्त करने में भी काला कुत्ता मददगार होता है। सुबह और शाम को काले कुत्ते को रोटी खिलाने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशियाँ आती है।

यदि किसी के दरवाजे पर कुत्ता लगातार भौंके तो परिवार में धन हानि या बीमारी आ सकती है। यदि घर का पालतू कुत्ता भोजन खाना छोड़ दे या उनके आँख में आंसू आए तो यह एक बुरा संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि उस घर में कोई संकट आने वाला है।

शनिवार के दिन कुत्ते को क्या खिलाना चाहिए?

शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल में बना कुछ खिलाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने से घर में या किसी व्यक्ति पर विपत्ति नहीं आती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और विपत्तियों से भक्तों की रक्षा करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now