Sapne me Buffalo Dekhna – स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भैंस देखना शुभ माना जाता है। यह सपना शुभ संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में लक्ष्मी मां का आगमन होने वाला है। आप धीरे-धीरे धन का अर्जन करने लगेंगे। इससे आपके घर में कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होगी।
सपने में भैंस का तबेला
सपने में यदि किसी व्यक्ति को भैंस का तबेला दिखता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले दिनों में बिजनेस में लाभ होने वाला है। आपका कारोबार अन्य जगहों पर भी खुल सकता है। कारोबार में आपको बहुत धनलाभ होने वाला है।
सपने में भैंस पालना
सपने में भैंस पालना शुभ सपना होता है। यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यदि आपको भी ऐसा सपना आता है तो यह संकेत होता है कि आपको सामाजिक लोगों के योगदान से बहुत फायदा होने वाला है। आप किसी शुभ कार्य में अपना योगदान देने वाले हैं। ऐसे में यह सपना अच्छा होता है।
सपने में भैंस खरीदना
सपने में भैंस खरीदना शुभ होता है। ऐसा सपना देखना इस बात का संकेत होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है।आपको धनलाभ होने वाला है। इसलिए यदि आपको ऐसा सपना दिखता है तो यह खुश होना चाहिए।
सपने में भैंस बेचना
सपने में भैंस बेचना अशुभ होता है। यह सपना संकेत होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है। आपको आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी पालतु पशुओं खासकर गाय को बेचना अच्छा नहीं माना जाता है।
इसे भी पढ़ें…
सपने में भैंस का दूध निकालना
सपने में यदि आप भैंस का दूध निकालते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ होता है। यह सपना संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपको कार्यों में बहुत लाभ होने वाला है। चाहे बिजनेस हो या नौकरी, दोनों जगह ही फायदा होने वाला है।
सपने में भैंस चोरी होना
सपने में भैंस चोरी होना ठीक नहीं माना जाता है। यह सपना देखना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको पैसों की कमी हो सकती है। आपके पैसे डूब सकते हैं। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। यदि आप किसी को पैसा देने वाले हैं तो कुछ समय के लिए आपको पैसों की लेन-देन पर रोक लगाना चाहिए।
सपने में भैंस को चारा देना
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
सपने में भैंस को चारा देना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में सुख शांति में बढ़ोतरी होने वाली है। घर की कई परेशानियां दूर होने वाली है। घर के लोगों की मानसिक स्थिति बेहतर होने वाला है।
सपने में बीमार भैंस देखना
सपने में यदि आपको बीमार भैंस दिखती है तो यह ठीक नहीं होता है। यह सपना देखने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है। कोई रोग सपने देखने वाले व्यक्ति को भी चपेट में ले सकता है। ऐसे में यदि आपको यह सपना दिखा है तो आपको अपना और परिवार की देखरेख अच्छे से करना चाहिए।
सपने में सफेद भैंस देखना
सपने में यदि आप सफेद भैंस देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं। काम में आने वाली सभी परेशानियां दूर होने वाली है। कार्यों में सफलता मिलने वाली है। सपने में सफेद भैंस देखना शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें…
- Netflix Web Series 2025-2026: नेटफिलिक्स की वो वेब सीरीज जिसने मचाया तहलका
- अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
- पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
- MX Player Web Series Cast List: इन कलाकारों ने OTT पर मचाया तहलका
- Malayalam Hotstar Web Series: मलयालम वेब सीरीज की लोकप्रिय लिस्ट 2026
सपने में काली भैंस देखना
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काला रंग बहुत लोगों को डरावना लगता है। कई लोग इस रंग को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सपने में यदि कोई काली वस्तु या कोई चीज दिखता है तो लोग घबरा जाते हैं। ऐसे में सपने में काली भैंस देखना बहुत कुछ संकेत देता है।
सपने में काली भैंस दिखाई दे तो यह अशुभ नहीं होता है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह सपना आना इस बात का संकेत होता है कि आपको अपने काम सही तरीके से करना चाहिए। आपको सही रास्ता दिखाने वाला यह सपना होता है। आपको अपने पर विश्वास रखकर काम करना चाहिए। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
सपने में एक सींग वाली भैंस देखना
यदि आपको भी सपने में एक सींग वाली भैंस दिखाई देता है तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपको ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है तो अपना काम चतुराई से निकलवाना जानते हैं।
सपने में दो सींग वाली भैंस देखना
सपने में दो सींग वाली भैंस को देखना शुभ नहीं होता है। यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आपको कोई लाभ नहीं होगा और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना चाहिए ताकि कोई किसी परेशानी में ना पड़े।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































