दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच बारिश, और सताएगी दिल्ली वालों को ठंड

दिल्ली में ठंड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों जैसे, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश ने सुबह-सुबह लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ गई है। बता दें कि 1 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री था।

भारत के अन्य राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 3 से लेकर 5 जनवरी तक मौसम विभाग ने गरज और ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश की संभावना भी जताई है। इससे पूर्वी भारत में भी ठंड बढ़ने की आशंका जताई गई है। बिहार, उत्तर प्रदेश में पहले से ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

2 जनवरी को सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों के जनजीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली में कब-कब तापमान न्यूनतम रहा

बता दें कि दिल्ली में 1 जनवरी को कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान था। इससे पहले दिल्ली में 2006 में सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इसके बाद 2013 में 6 दिसंबर को 1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

शुक्रवार को दिल्ली के सफदरगंज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली में अबतक का सबसे कम तापमान 16 जनवरी 1935 में दर्ज किया गया था। 16 जनवरी 1935 में दिल्ली का तापमान माइनस 0.6 डिग्री दर्ज किया गया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच बारिश, और सताएगी दिल्ली वालों को ठंड

दिल्ली में ठंड
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts