रात के समय बिल्ली का रोना कई लोग अच्छा नहीं मानते हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बिल्ली रात में तब रोती है जब वह परेशान होती है या अकेलापन महसूस करती है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में रात में बिल्ली रोना नेगेटिव एनर्जी का भी संकेत माना जाता है।
व्यक्ति के रोने का आवाज सुनकर हमें पता चल जाता है कि व्यक्ति रो रहा है लेकिन कोई जानवर रो रहा है कि नहीं, इस बात का पता उनके हाव-भाव और एक्टिविटी से लगता है। बिल्ली को कई जगहों पर अशुभ माना जाता है तो कई जगहों पर उसे शुभ माना जाता है। कई देशों में बिल्ली को घर में भी पाला जाता है।
रात में बिल्ली रोना शुभ होता है या अशुभ, आज इसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। क्या सचमुच रात में बिल्ली का रोना शुभ होता है या अशुभ?
रात में बिल्ली रोने की वजह
परिवार से अलग होने पर – कई बार बिल्लियां अपने परिवार से अलग होने के बाद भी रात में रोने लगती हैं। आजकल कई लोग घर में बिल्ली पालने के लिए खरीदकर लाते हैं। ऐसे में बिल्ली अपने परिवार से बिछड़ जाती है। लंबे समय तक उसे अपने परिवार से दूर रखने पर उसे अकेलापन महसूस होने लगता है और वह रोना शुरू कर देती है।
बीमार होने पर
मनुष्य की तरह पशु पक्षी भी बीमार होते हैं। बीमारी की स्थिति में भी अक्सर वह रोने लगते हैं। मनुष्यों की तरह पशुओं को भी बीमारियाँ होती है। बीमार होने पर जानवर बोल नहीं पाते और वह रोने लगते हैं। ऐसी स्थिति में जानवर अपने आंखों में पानी लाकर अपनी परेशानी को बताने का प्रयास करता है। रात में बिल्ली का रोना इस बात का संकेत हो सकता है कि बिल्ली बीमार हो।
उम्र बढ़ने पर रोना
बिल्ली उम्र बढ़ने पर रोने लगती है। जानवरों में उम्र बढ़ने पर शारीरिक दिक्कतें बढ़ने लगती है। इससे बिल्ली को कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। उम्र बढ़ने के कारण बिल्ली को परेशानी ज्यादा होने लगती है। फिर वह रोना शुरू कर देती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
प्रेग्नेंट होने पर
अक्सर बिल्ली तब रोती है तो जब प्रेगनेंट होती है। गर्भ धारण करने के बाद बिल्लियों के शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से उन्हें परेशानी होने लगती है और बिल्ली रोना शुरू कर देती है।
भूख लगने पर बिल्ली रोती है
बिल्ली अक्सर तब रोती है जब बिल्ली को भूख लगती है। भूख के कारण बिल्लियों को कई प्रकार के परेशानियां होने लगती है जिसके कारण वह अक्सर रोने लगती है। जब बिल्ली को भूख लगती है तो खाना नहीं मिलने पर वह रोना शुरू कर देती है।
रात में बिल्ली का रोना सही या गलत?
ऐसा माना जाता है कि रात में बिल्ली का रोना नेगेटिव एनर्जी को क्रिएट करता है। इससे परिवार के सदस्यों के हेल्थ और विकास पर बुरा असर पड़ता है। तंत्र मंत्र की साधना करने वाले बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक मानते हैं। बिल्ली का रोना एक डरावना अनुभव होता है और इससे डर पैदा होता है।
ऐसा माना जाता है कि यदि बिल्ली रात में रोती है तो यह संकेत होता है कि कोई अनहोनी होने वाली है। ऐसी मान्यता है कि बिल्ली को भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुभव हो जाता है। इसी वजह से वह घर के आगे आकर रोती है। हालांकि विज्ञान को मानने वाले इस बात पर विश्वास नहीं करते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































