पुलवामा हमला: क्रिकेट में भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिशें तेज!

pulwama-attack-even-in-cricket-efforts-to-show-pakistan-out-of-the-way-faster

नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए पुलवामा आतंकी हमला (pulwama aatanki hamla) के मद्देनजर भारत पाकिस्तान को क्रिकेट से भी बाहर करने का विकल्प तलाश रहा है। एक हिन्दी वेबसाइट के मुताबिक, भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप-2019 (World Cup-2019) में नहीं खेलने का निर्देश दिया है।

भारत के इस फैसले से आईसीसी चिंतित है। हालांकि आईसीसी ने पहले कहा था कि विश्वकप के मैचों में बदलाव नहीं किया जा सकता है। लेकिन भारत के ताजा रूख से आईसीसी और विज्ञापन एजेंसियों में परेशानी को साफ देखा जा सकता है। भारत के पाकिस्तान के साथ इस राउंड रॉबिन मैच में नहीं खेलने से आईसीसी और विज्ञापन कंपनियों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

भारत के पाकिस्तान के साथ न खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेटरों में अलग-अलग विचार हैं। एक तरफ जहां हरभजन सिंह और सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के साथ न खेलने की वकालत की है तो वहीं सुनील गवास्कर ने कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को विजयी घोषित किया जा सकता है और पाकिस्तान को दो अंकों की बढ़त भी मिल जाएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

वहीं बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच को लेकर फैसला के लिए सरकार पर छोड़ दिया है। बीसीसीआई का कहना है कि सरकार इस मामले में जो फैसला लेगी,  वहीं होगा। यदि सरकार पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को मना करती है तो हम नहीं खेलेंगे।

बता दें कि इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग ले रहीं हैं और हर टीम का मुकाबला एक-दूसरे के साथ होना है। वहीं आईसीसी से वर्ल्‍डकप-2019 के फॉर्मेट में बदलाव के लिए के कहने के विकल्‍प पर भी विचार किया जा रहा है ताकि नॉकआउट राउंड से पहले भारत-पाकिस्‍तान के बीच मुकाबले की स्थिति पैदा नहीं हो।

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमला हो गया था जिसमें भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैशे मोहम्मद ने ली है। अभी तक भारत सरकार की तरफ से अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश कर रही है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पुलवामा हमला: क्रिकेट में भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिशें तेज!

pulwama-attack-even-in-cricket-efforts-to-show-pakistan-out-of-the-way-faster
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts