अबू धाबी की अदालत में अब हिन्दी में भी होंगे फैसलें, जानिए क्या है मामला?

abu-dhabis-court-now-will-decide-in-hindi-what-is-the-matter

नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारत के सभी राज्यों में हिंदी अपने आधिकारिक पहचान को लेकर संघर्ष कर रही है। वहीं अबू धावी में हिंदी को एक बड़ा सम्मान मिला है। अबू धाबी की सरकार ने जनता के बीच न्याय प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए हिंदी को अदालत की तीसरी आधिकारिक भाषा का सम्मान दिया है।

अबू धाबी की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अरबी और अंग्रेजी के बाद हिंदी को वहां अदालतों में भाषा के तौर पर स्थापित किया है। सरकार का मकसद वहां बसने वाले हिंदी भाषी लोगों को मुकदमें की प्रक्रिया, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानने में मदद करना है। वहां की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी में दो तिहाई वासिंदे देश से बाहर के हैं।

इस संबंध में अबू धाबी न्याय विभाग ने कहा कि उसने श्रम मामलों में अरबी और अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा को शामिल करके अदालतों के समक्ष दावों के बयान के लिए भाषा के माध्यम का विस्तार कर दिया है। इसका मकसद हिंदी भाषी लोगों को मुकदमे की प्रक्रिया, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सीखने में मदद करना है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में कुल आबादी का दो तिहाई हिस्सा प्रवासी लोग हैं। जिन्हें न्याय प्रणाली को समझने और न्याय तक उन लोगों की पहूंच को बनाने के लिए सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय लोगों की संख्या 26 लाख है जो देश की कुल आबादी का 30 फीसदी है और यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

अबू धाबी की अदालत में अब हिन्दी में भी होंगे फैसलें, जानिए क्या है मामला?

abu-dhabis-court-now-will-decide-in-hindi-what-is-the-matter
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts