प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भारत दौरे पर पाक प्रायोजित आतंकवाद रहेगा प्रमुख मुद्दा

सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दो दिनों के भारत यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने उनका पालम एयरपोर्ट को स्वागत किया। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच आतंकवाद के अलावा रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर विशेष चर्चा होगी।
pakistan-sponsored-terrorism-will-be-the-main-issue-of-prince-mohammed-bin-salmans-visit-to-india

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान दौरे के बाद सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत आए हैं। बिन सलमान का यह दौरा दो दिनों का है। मोहम्मद बिन सलमान का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में पुलवामा हमला हुआ है। हमले में भारत के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं। भारत की जनता में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर रोष है।

केंद्र सरकार पर इस वक्त भारी दबाव है कि सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाए। हालांकि सरकार ने इस बात पहले ही अपना रूख साफ कर दिया है कि सरकार पाकिस्तान को विश्व में अलग-थलग करेगा। इसके लिए सरकार ने विभिन्न स्तर पर त्वरित निर्णय भी लिया है। हालांकि जनता पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

उधर सऊदी प्रिंस के दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी खुद प्रोटोकॉल तोड़कर बिन सलमान को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को गले भी लगाया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के साथ विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद थे।

pakistan-sponsored-terrorism-will-be-the-main-issue-of-prince-mohammed-bin-salmans-visit-to-india
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

सऊदी प्रिंस के दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। इसके साथ ही भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि सऊदी प्रिंस का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि संयुक्त बयान में आतंकवाद पर क्या बात होगी यह देखने वाली बात होगी।

हालांकि प्रिंस बिन सलमान के भारत दौरे से पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर ने सोमवार को कहा था कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को रियाद कम कराने का प्रयास करेगा। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्लुल अजीज अल सौद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

भारत में प्रिंस बिन सलमान का यह पहला दौरा है। भारतीय पीएम के साथ उनकी शिष्टमंडल स्तर की बैठक हैदराबाद में होगी। खबरों के मुताबिक, उसके बाद प्रिंस सलमान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि सऊदी नेता के दौरे में दोनों पक्षों के बीच निवेश, पर्यटन, आवास और सूचना तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है।

बता दें कि सऊदी अरब और भारत के बीच एक मजबूत व्यापारिक संबंध रहा है। हालांकि सऊदी अरब का झुकाव पाकिस्तान के तरफ भी है। सऊदी अरब भारत के लिए ऊर्जा जरूरतों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। सऊदी से भारत कच्चे तेल का आयात करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भारत दौरे पर पाक प्रायोजित आतंकवाद रहेगा प्रमुख मुद्दा

सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दो दिनों के भारत यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने उनका पालम एयरपोर्ट को स्वागत किया। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच आतंकवाद के अलावा रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर विशेष चर्चा होगी।
pakistan-sponsored-terrorism-will-be-the-main-issue-of-prince-mohammed-bin-salmans-visit-to-india
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts