प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं, जानें क्या रखें सावधानियाँ

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब अक्सर गर्भवती महिलाओं के मन में आता है। कई महिलाएं इस दौरान कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना चाहती हैं लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान कोल्ड ड्रिंक का सेवन नुकसानदायक होता है। इसी प्रकार आज हमलोग जानेंगे कि प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं।

बता दें कि बाजार में कई प्रकार के ग्लूकोज पाउडर उपलब्ध हैं। गर्मी के मौसम में ग्लूकोज का सेवन तब किया जाता है जब आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है। गुलकोज में घुलनशील चीनी और कार्ब्स की मात्रा पाई जाती है जो शरीर को तुरंत ही ऊर्जा प्रदान करती है।

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीने को लेकर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में ग्लूकोज पीने से गर्भवती महिलाओं को कमजोरी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन इसको लेकर कई प्रकार की सावधानियाँ रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को खान-पान को लेकर विशेष सतर्कता रखनी चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे महिला और बच्चे दोनों को ही नुकसान होने की संभावना रहती है। इसका सेवन करने से माँ और बच्चे दोनों का ही वजन बढ़ सकता है। दोनों में मधुमेह की समस्या हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक से अधिक पौष्टिक आहार भोजन में लेना चाहिए। यदि आपको इस दौरान गर्मी या बेचैनी हो रही है तो आपको पीने के लिए प्राकृतिक जूस इत्यादि ले सकती हैं। यदि आप थोड़ा कड़वा सहन कर सकती हैं तो संतरे का जूस फायदेमंद हो सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

यदि आपको गर्भवस्था के दौरान तुरंत ही ऊर्जा की आवश्यकता महसूस होती है तो ग्लूकोज लेने की जगह ताजा फलों का जूस, स्मूदी इत्यादि का सेवन कर सकती हैं। इससे माँ और बेबी दोनों को ही फायदा होता है। जूस पीने से मॉर्निंग में कमजोरी, जी मिचलाना और उल्टी से राहत मिलती है।

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीने के नुकसान

  • गर्भावस्था के दौरान ग्लूकोज का अधिक सेवन करने से मां और बच्चे को मधुमेह की समस्या हो सकती है।
  • इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है। इसमें इंसुलिन बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में ग्लूकोज का सेवन करने से यह समस्या और भी बढ़ सकती है।
  • ग्लूकोज का अधिक सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है और पेट दर्द तथा अनियमित दिल की धड़कन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान ग्लूकोज का सेवन करने से सिर दर्द और तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ग्लूकोज का सेवन करने से पहले विशेषज्ञों की राय अवश्य लें।
  • यदि आपको शरीर में एनर्जी की समस्या देखने को मिल रही है तो इसकी जगह पर आप ताजा फल का जूस ले सकती हैं। इसके अलावा खुद को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ, लस्सी और नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं।

नोट- यह जानकारी किसी भी प्रकार से डॉक्टरी सलाह नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान ग्लूकोज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से राय मशवरा अवश्य कर लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं, जानें क्या रखें सावधानियाँ

प्रेगनेंसी में ग्लूकोज पीना चाहिए या नहीं
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts