दिल्ली दंगो में पीएफआई का लिंक, अध्यक्ष समेत सचिव पुलिस हिरासत में

पीएफआई

नई दिल्ली। उत्तर- पूर्वी दिल्ली में बीते 23 से 25 फरवरी के दौरान सीएए के समर्थन और विरोध में एक भारी हिंसा भड़की थी, जिसमें 50 से ज्यादा की संख्या में लोगों की जानें गई और करीब 300 से ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हुए। जांच पड़ताल में  दिल्ली हिंसा में कथित कट्टरपंथी संगठन पीएफआई पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप लगे हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन और पीएफआई के संबंधों की जांच करते हुए दोनों की गिरफ्तारी की है। जिसमें जानकारी के अनुसार सामने निकलकर आया है कि इलियास दिल्ली के शिव विहार इलाके का रहने वाला है। उसके उपर प्रदर्शनों के दौरान लोगों को फंड मुहैया कराने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार दानिश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि प्रतिबंधित संगठन न सिर्फ सीएए के  विरोधी आंदोलन में शामिल रहा था, बल्कि हिंसा भड़काने में भी उसकी भूमिका रही। साथ ही पुलिस इस मामले में मिलें और बाकी लोगों के नाम और उनके खिलाफ सबूत जुटाने का काम भी कर रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि पिछले दिनों में दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर दो गुटों में झड़प हुई थी। जो बाद में हिंसा में तब्दील हो गई। दिल्ली हिंसा में घरों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ था। दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस पर भी अनियमितता बरतने का आरोप लगा था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

दिल्ली दंगो में पीएफआई का लिंक, अध्यक्ष समेत सचिव पुलिस हिरासत में

पीएफआई
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts