नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार के आंधी तूफान के बाद अब तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग के जानकारी अनुसार आने वाले दो दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, अगले सात दिनों के भीतर इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। अगर बात नियमित अंतराल की करें तो अभी तक दिल्ली में मई का महीना गर्मी को लेकर अपने रंग में नहीं आया है। इस बार मई का महीना सामान्य से काफी ठंडा रहा है।
हालांकि, आमतौर पर देखा जाए तो अप्रैल माह के अंत तक ही दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुँच जाती है मगर इस बार आंधी और बारिश के चलते दिल्ली का मौसम लगातार बदलता रहा है। इसके चलते तापमान में बहुत तेजी से उछाल देखने को नहीं मिला है। हालांकि,मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम का रुख बदलने वाला है।
बीते दिनों में खराब मौसम के साथ धूल भरी आंधी चलने की वजह से राजधानी दिल्ली के वातावरण में अभी प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई है। इसका खास असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 123 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जा सकता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































