News About 2000 Note: RBI Bans 2000 Notes? क्या बंद हो गया 2000 का नोट? जानिए पूरी जानकारी

News About 2000 Note

Today News in Hindi: RBI Bans 2000 Notes? क्या 2000 के नोट फिर से बंद हो गए हैं? 2000 के नोट को लेकर कई प्रकार के न्यूज़ (News About 2000 Note) चल रहे हैं। लोगों के बीच इसको लेकर कौतूहल बना हुआ है। तो क्या सचमुच में 2000 का नोट बंद होने वाला है। इसका जवाब है बिल्कुल नहीं। मार्केट में 2000 के नोट (2000 Notes) अभी भी पूरी तरह से वैध हैं। भारत सरकार ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत एक नया फैसला लिया है। लेकिन यह किसी भी तरह से नोटबंदी नहीं है।

यदि आपके पास 2000 के नोट (2000 Notes) मौजूद हैं तो आप उसे अपने नजदीकी बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। सरकार ने अभी 2000 के नोट को अवैध घोषित नहीं किया है। इसलिए लोगों को इस भ्रम से दूर रहना चाहिए कि 2000 का नोट बंद हो गया है। 2000 का नोट (2000 Notes) अभी भी लीगल टेंडर बना हुआ है और आप इसे किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं।

आरबीआई ने जानकारी दी है कि सिर्फ 2000 के नोटों का सरकुलेशन बंद किया गया है। बाजार में अभी भी इन नोटों को इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपके पास 2000 का नोट मौजूद है तो आप इसे समय रहते बैंक में जाकर बदलवा लें। यदि आपके पास 2000 के नोट है तो 23 मई से सिर्फ 20000 ही आप जमा कर सकेंगे।

यानी आप इस प्रकार से एक बार में सिर्फ 20000 तक के 2000 के नोट को बदल सकते हैं। लोगों के पास 2000 के नोट को बदलने के लिए 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक का समय है। वर्तमान में बाजार में मौजूद नोट चलते रहेंगे। इस पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। अब सिर्फ आरबीआई द्वारा बैंकों को 2000 का नोट नहीं दिया जाएगा।

News About 2000 Note

सिर्फ सरकुलेशन बंद हुआ है

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि यह किसी भी प्रकार से नोटबंदी नहीं है। आरबीआई ने 2000 के नोटों का सरकुलेशन को सिर्फ बंद किया है। कहने का मतलब यह है कि आरबीआई के द्वारा अब 2000 के नोट नहीं छापे जाएंगे। बता दें कि नोटबंदी के दौरान 2000 के नए नोट चलन में आए थे। तभी से आशंका व्यक्त की जा रही थी कि सरकार द्वारा इसे भी 1 दिन बंद कर दिया जाएगा। अब आरबीआई के नए आदेश से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में 2000 के नोट पूरी तरह से मार्केट में बंद हो जाएंगे।

इस मामले को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि उन लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिनके पास 2000 की नोटों की संख्या अधिक है। जिनके पास 2000 के नोट अधिक संख्या में मौजूद है उन्हें इसे बदलवाने के लिए सितंबर तक का समय दिया गया है। लोग 30 सितंबर तक 2000 के नोट को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

News About 2000 Note: RBI Bans 2000 Notes? क्या बंद हो गया 2000 का नोट? जानिए पूरी जानकारी

News About 2000 Note
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts