मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी दो माह के लिए बढ़ी

Mastermind Mumbai attacks Hafiz Saeed detention increased

नई दिल्ली। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी की अवधि को दो महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले अप्रैल में भी हाफिज की हिरासत अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। बता दें कि जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद 31 जनवरी से नजरबंद है।

Read Also: चंद्रशेखर आजाद: एक प्रखर देशभक्त और अदभुत क्रांतिकारी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने 31 जनवरी को सईद और उनके अन्य चार करीबी सहयोगियों अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी आसिफ हुसैन को आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत हिरासत में लिया था। तभी से हाफिज सईद नजरबंंद है। सईद की हिरासत अवधि को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत बढ़ाया गया है।

Read Also: क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन

पिछले महीने 28 जुलाई को जारी एक अधिसूचना में पंजाब सरकार के गृह विभाग ने कहा कि संघीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सईद की हिरासत अवधि को और 60 दिन के लिए बढ़ाया जाता है। अधिसूचना के मुताबिक सईद और चार अन्य की हिरासत अवधि की मियाद 27 जुलाई को खत्म हो रही थी।

Read Also: ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025
बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया

भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

Dec 28, 2025

#पीटीआई भाषा

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी दो माह के लिए बढ़ी

Mastermind Mumbai attacks Hafiz Saeed detention increased
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts