घर में चाहते हैं माँ लक्ष्मी का वास तो शुक्रवार को भूलकर भी न करें यह काम

शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करने के घर में पैसों का आगमन होता है। शुक्रवार को माँ लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा के फायदे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करने से घर में सुख शांति आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में उस दिन का अनुसार भगवान की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने पर खास कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, यदि आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में पैसे का आगमन होता है और घर के सदस्यों की आमदनी अच्छी होने लगती है। हालांकि इस दिन कुछ ऐसी सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे जिंदगी में कोई कष्ट ना हो।

गंदे बर्तन ना छोड़ें

घर में गंदे बर्तन को जितना जल्दी हो सके साफ करके रखें। साफ-सुथरे किचन में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जहां तक संभव हो सके किचन को हमेशा साफ रखना चाहिए। खासकर रात के समय किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में अशांति फैल जाती है। इसके साथ-साथ इस दिन मांस मछली और शराब के सेवन से बचना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि इन चीजों का सेवन हमेशा ही ना करें।

अन्न का अनादर करना छोड़ दें

अन्न मां लक्ष्मी का रूप होता है। अन्न का अनादर करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो गुस्से में कई बार भोजन की थाली फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। इस तरह की हरकत धन, वैभव और पारिवारिक सुख के लिए काफी नुकसानदायक होती है। माना जाता है कि घर में सुख शांति के लिए पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध और घी मिलाकर पीपल की जड़ में डालने से घर में सुख समृद्धि लंबे समय तक बनी रहती है।

महिलाओं का अपमान ना करें

यदि आप अपने घर में सुख समृद्धि और उन्नति चाहते हैं तो महिलाओं का अपमान करना बंद कर दें। इसके साथ साथ शुक्रवार के दिन किसी को भी अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप से रूठ जाती है और घर में कई प्रकार की आर्थिक समस्याएं शुरू हो जाती है। इसके साथ साथ शुक्रवार के दिन यदि कोई आपसे पैसे मांग रहा है तो उसे ना दें। पढ़ें- शुक्रवार को क्या दान करना चाहिए? समृद्धि के लिए करें इस चीज का दान

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

शुक्रवार के दिन महिलाओं, किन्नरों और कन्याओं का अपमान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनका अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। घर में पति पत्नी को हमेशा खुश रहना चाहिए। बेवजह हर बात पर आपस में लड़ने से घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है और मां लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाती हैं।

लक्ष्मी नारायण की पूजा एक साथ करें

घर में धन वैभव की लालसा रखते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और नारायण की पूजा एक साथ करनी चाहिए। एक साथ मां लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। सुबह या शाम किसी भी समय शुक्रवार के दिन घर में मीठा जरूर बनाएं और इस मीठे को सबसे पहले घर की स्त्री को खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

अस्वीकरण- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विशेष जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से ही संपर्क करें। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

घर में चाहते हैं माँ लक्ष्मी का वास तो शुक्रवार को भूलकर भी न करें यह काम

शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करने के घर में पैसों का आगमन होता है। शुक्रवार को माँ लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा के फायदे
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts