इटली और फ्रांस से हटेगा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से बैन, राजनीतिक कारणों से हुआ था बैन!

एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन पर से जल्द ही फ्रांस और इटली में रोक हट सकता है। इस संबंध में दोनों देशों के प्रमुखों ने चर्चा की है।
एस्ट्राजेनेका वैक्सीन

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन पर से जल्द ही फ्रांस और इटली में रोक हट सकता है। इस संबंध में दोनों देशों के प्रमुखों ने चर्चा की है। ऐसा बताया जा रहा है कि वैक्सीन पर रोक राजनीतिक कारणों की वजह से लगाया गया था। इसके तार ब्रैग्जिट मुद्दे से जुड़े हुए थे।

इटली और फ्रांस जल्द ही एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर फैसला ले सकती है। इसके बाद यहां पर यह वैक्सीन लोगों को फिर से दी जा सकेगी। इस संबंध में दोनों राष्ट्रों का कहना है कि वे यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी के बयान के इंतजार में थे।

द सन में छपी खबर के अनुसार, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअ मैक्रों के बीच एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर बातचीत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि वैक्सीन पर लगाया गया बैन एक राजनीतिक फैसला था।

वैक्सीन का निर्माण एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड ने मिलकर किया था। इसी बीच यूरोपीय देशों ने ब्रैग्जिट के चलते वैक्सीन पर रोक लगा दी थी।

क्या कहना है यूरोपीय एजेंसी का

एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर डोज के बाद खून के थक्के जमने की बात कही गई थी। यूरोपीय औषधि एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने के बाद रक्त के थक्के जम गए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बत दें कि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लेने के बाद कथित तौर पर रक्त के थक्के जमने की खबरें आने के बाद कई यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका के टीके पर रोक लगा दी थी।

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन को लेकर भारत सरकार ने कहा था कि भारत में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया नहीं रोकी जाएगी। भारत सरकार ने कहा था कि भारत में वैक्सीन लेने के बाद रक्त के थक्के जमने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। सरकार ने टीकाकरण को जारी रखने का फैसला किया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

इटली और फ्रांस से हटेगा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से बैन, राजनीतिक कारणों से हुआ था बैन!

एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन पर से जल्द ही फ्रांस और इटली में रोक हट सकता है। इस संबंध में दोनों देशों के प्रमुखों ने चर्चा की है।
एस्ट्राजेनेका वैक्सीन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts