लंदन में भीषण आग, मची तबाही, 24 मंजिला इमारत खाक

नई दिल्ली/लंदन। लंदन में एक 24 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद चारो ओर तबाही का मंजर देखा जा सकता है। आग बुधवार सुबह लगी। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 40 दमकल विभाग की गाड़ियों सहित करीब 200 दमकलकर्मी मौजूद हैं। एतिहात के तौर पर आग वाले स्थान पर आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया है। आग इतनी भयानक थी कि कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

24 मंजिला इस इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं। सुबह में आग लगने के कारण इमारत के लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मीडिया खबरों के अनुसार फ्लैट में करीब 120 परिवार रहते हैं। आग में बुरी तरह से झुलसे हुए करीब 30-35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। आग की वजह से कई लोगों के मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जिस स्थान पर आग लगी है वो इलाका काफी रिहायशी इलाका माना जाता है। आग इमारत के दूसरी मंजिल के किसी फ्लैट भड़की है। लंदन फायर ब्रिगेड के असिंस्टेंट कमिश्नर डैन डैली का कहना है कि राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर घायलों को त्वरित इलाज के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी तक आग की वजह का पता नहीं चल पाया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

लंदन में भीषण आग, मची तबाही, 24 मंजिला इमारत खाक

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts