धोनी को लेकर विराट ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही विराट कोहली को टीम की कमान सौंप दी गई है। विराट ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। विराट ने धोनी की कप्तानी में ही अपने वनडे करियर का आगाज किया था। धोनी के कप्तानी छोड़ते ही अब टीम की कमान विराट के हाथों में है।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

चयनकर्ताओं ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को बागडोर सौंप दी। हालांकि धोनी को लेकर विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है और कहा कि कई ऐसे मौके आए जब धोनी ने मुझे टीम से बाहर होने से बचाया। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा मेरे कप्तान थे, हैं और रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   ICC Asia Cup 2018 की लिस्ट जारी, पाक से इस दिन होगी भारत की भिंड़त

विराट कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि कई बार मेरे खराब प्रदर्शन के बावजूद भी धोनी ने मुझपर भरोसा दिखाया और मुझे टीम से बाहर होने से बचाया। 2008 में विराट ने धोनी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे करियर की शुरूआत की थी। उस मैच में वे फेल हो गए थे। दूसरे मैच में भी महज 37 और तीसरे में महज 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन धोनी ने उन्हें मौका देना जारी रखा।

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel