नई दिल्ली। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। वैसे तो ट्रेन से सफर करने में वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को ही टिकट में छूट मिलती थी। लेकिन आईआरसीटीसी ने अब इस कैटेगरी में बेरोजगार युवा को भी शामिल कर लिया है। भारतीय रेलवे अब इन लोगों को भी सस्ते में सफर कराएगा। बेरोजगार युवाओं को टिकट पर 50-100 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
सिर्फ इस वजह से मिलेगा सस्ता टिकट…
– सांविधिक निकाय (स्टैच्युटोरी बॉडी), म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, गवर्मेंट अंडरटेकिंग, यूनिवर्सिटी या पब्लिक सेक्टर बॉडी की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे बेरोजगार युवाओं को रेलवे की ओर से टिकट में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। यह छूट सिर्फ सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास से सफर करने वालों के मिलेगी।
– केन्द्र या राज्य सरकार की नौकरियों के लिए इंटरव्यू देने जा रहे बेरोजगार युवाओं को स्लीपर क्लास की टिकट में 50 फीसदी और सेकंड क्लास की टिकट में 100 फीसदी की छूट मिलेगी।
– नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में भाग लेने जा रहे युवाओं के लिए सेकंड और स्लीपर क्लास की टिकट पर 50 फीसदी छूट रहती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
– मानव उत्थान सेवा समिति के नेशनल इंटीग्रेशन कैंपों में भाग लेने जा रहे युवाओं को सेकंड और स्लीपर क्लास की टिकट पर 40 फीसदी छूट रहती है।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































