LAC पर विवाद कम करने को सहमत हुए भारत-चीन, सैनिकों की वापसी शुरू

भारत-चीन

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच पिछले 8 सप्ताह से जारी गतिरोध अब समाप्त होता नजर आ रहा है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को एक-दूसरे से फोन पर बातचीत की। बातचीत के बाद दोनों देश इस बात पर सहमत हुए है कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारत-चीन की सेनाएं तेजी से पीछे हटे।

बता दें कि चीनी सेना भारत के लद्दाख में गलवां घाटी में चालबाजी दिखाते हुए घुस आई थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने इसका विरोध करते हुए चीनी सैनिकों को वापस जाने को कहा था। चीनी सेना द्वारा बात नहीं मानने पर भारतीय सैनिक और चीनी सैनिकों में झड़प हुई थी। झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

सीमा पर बड़ी संख्या में जवानों के शहीद होने के बाद देश में चीन के खिलाफ रोष फैल गया था। देश में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए भारत सरकार ने चीन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा था कि चीन की यह करतूत सही नहीं है। सीमा पर हुए विवाद को शांत करने के लिए भारत और चीन के बीच कई स्तर पर बातचीत हुई। लेकिन चीन के अड़यल रवैये के चलते बात नहीं बन पाई थी।

जिसके बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। बातचीत के बाद चीन सीमा पर से अपने सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुआ।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि भारत और चीन के बीच हजारों किलोमीटर की सीमा है। भारत मैकमोहन लाइन को अंतर्राष्ट्रीय बॉडर मानता है जबकि चीन मैकमोहन लाइन को अंतर्राष्ट्रीय बॉडर मानने से इंकार करता है। 1962 के युद्ध के बाद से ही चीन ने भारत के लद्दाख के पूर्वी भाग में हजारों किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसे अक्साई चिन के नाम से जाना जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

LAC पर विवाद कम करने को सहमत हुए भारत-चीन, सैनिकों की वापसी शुरू

भारत-चीन
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts