कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला: सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, जांच पर उठे सवाल

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज

Highlights:

  • मेडिकल जांच में देरी का आरोप
  • पीड़िता की सुरक्षा और इलाज को लेकर सवाल
  • अब तक तीन छात्र और कॉलेज गार्ड गिरफ्तार

Highlights:

  • मेडिकल जांच में देरी का आरोप
  • पीड़िता की सुरक्षा और इलाज को लेकर सवाल
  • अब तक तीन छात्र और कॉलेज गार्ड गिरफ्तार

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून की रात एक युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले ने पूरे पश्चिम बंगाल को हिला दिया है। इस मामले में अब तक तीन छात्रों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक पूर्व छात्र नेता और दो मौजूदा छात्र शामिल हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि मामला पहले से ज्यादा गंभीर है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी गहरी चिंता जताई है।

कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल

आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कोलकाता में मौजूद हैं और लगातार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने साउथ कोलकाता की एसपी को मैसेज भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

आयोग पीड़िता की लोकेशन और उसके मेडिकल चेकअप से जुड़ी जानकारी चाहता है। अर्चना मजूमदार ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता को पहले कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसकी मेडिकल जांच नहीं कराई गई। इसके बाद कहा गया कि उसे कोलकाता मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब कहा जा रहा है कि पीड़िता को एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, मगर यह भी संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि जानबूझकर मेडिकल जांच में देरी की जा रही है और यह भी मामला कहीं RG कर केस जैसा न बन जाए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

टीएमसी विधायक ने दिया जवाब

इधर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा ने मामले में एक संतुलित रुख अपनाते हुए कहा है कि कानून सभी के लिए समान है और अगर किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि दोष सिद्ध होने से पहले किसी को अपराधी ठहराना उचित नहीं और मीडिया ट्रायल से बचना चाहिए।

मदन मित्रा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर दोषी है तो उसे कानून के तहत दंड मिलना चाहिए। लेकिन यह भी जरूरी है कि कोई निर्दोष व्यक्ति सज़ा न भुगते। उन्होंने RG कर मेडिकल कॉलेज केस का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में पहले कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे, लेकिन जब सीबीआई जांच हुई तो पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया गया।

उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च हो गए थे और अंततः सीबीआई ने भी माना था कि कोलकाता पुलिस ने सही दिशा में काम किया। मित्रा ने उम्मीद जताई कि इस मामले में भी पूरी सच्चाई जल्द सामने आएगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला: सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, जांच पर उठे सवाल

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts