नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स में उनका निधन हुआ। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
इससे पहले पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरूवार को पूर्व पीएम का हाल जाना था। एम्स की ओर से शाम 5:30 बजे जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, निधन के बाद अटल बिहारी वाजपेयी को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यह दुख की बात है कि वाजपेयी जी हमारे बीच नहीं रहे।’ वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायपेजी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, ‘श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।’
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन के बाद पीएम मोदी ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की कामना की।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































