Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और श्रद्धालु इस दौरान पूरे भक्ति भाव से पूजा-पाठ में लीन रहते हैं। वर्ष 2025 में सावन का शुभ आरंभ 11 जुलाई से हो रहा है, जो 9 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व के साथ समाप्त होगा।
इस पूरे महीने में शिवभक्त व्रत, रुद्राभिषेक, जल चढ़ाना, और शिव मंत्रों का जाप करते हैं। खासकर सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवारी व्रत और अन्य दिनों में लाखों भक्त उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं।
सावन के सोमवार व्रत की तिथियां
- पहला सोमवार: 14 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 21 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 28 जुलाई
- चौथा सोमवार: 04 अगस्त
इसके अलावा 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इन दिन को भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में शिवलिंग का जलाभिषेक, दूध का दान, और शाकाहारी भोजन करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है।
भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा और बैंगन जैसी चीजों से परहेज करें। साथ ही बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से भी बचना चाहिए क्योंकि यह माह संयम और साधना का होता है।
सोमवारी व्रत में इन बातों का रखें ध्यान
मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें – सावन और सोमवारी व्रत के दौरान मांस, शराब, तंबाकू आदि का सेवन पूरी तरह वर्जित है। इससे भगवान शिव अप्रसन्न होते हैं।
लहसुन और प्याज का परहेज करें – व्रत के दौरान सात्विक भोजन करना चाहिए। प्याज और लहसुन जैसे तामसिक पदार्थ वर्जित होते हैं।
क्रोध, झूठ और बुरा व्यवहार न करें – व्रत का उद्देश्य केवल उपवास नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म से भी शुद्ध रहना होता है। इस दिन संयम, विनम्रता और सकारात्मकता बनाए रखें।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…
बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत के दिन शरीर के किसी भी अंग को काटना जैसे नाखून, बाल या दाढ़ी उचित नहीं माना जाता।
अन्न का सेवन न करें – कुछ लोग अन्न ग्रहण नहीं करते। केवल फल, दूध, जल या व्रत का आहार लेते हैं। अपने सामर्थ्य के अनुसार व्रत करें लेकिन नियमों का पालन ज़रूर करें।
सोमवार व्रत में दिन में सोने से बचें – माना जाता है कि व्रत के दौरान दिन में सोना पुण्य को कम कर देता है। इसलिए दिन में सोने से परहेज करें।
किसी का अपमान या निंदा न करें – व्रत के दिन किसी की निंदा, अपशब्द या अपमान करना अशुभ माना जाता है। अपने व्यवहार और शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें।
शिव पूजन अधूरा न छोड़ें – व्रत रखते समय शिवलिंग का जल से अभिषेक, मंत्र जप (जैसे – “ॐ नमः शिवाय”) और आरती अवश्य करें। बिना पूजन के व्रत अधूरा माना जाता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































