तुर्की में 7 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप में कई इमारते ढहीं, शहर में घुसा पानी

तुर्की में भूकंप के झटके

अंकारा। तुर्की में शुक्रवार को 7 रिक्टर स्केल का ताकतवर भूकंप आया। भूकंप से तुर्की के इजमिर शहर में कई इमारतें कुछ पल में ही ढह गई। खबर है कि अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। भूकंप से 10 लोगों के मरने की खबर है और 350 से ज्यादा लोगों के घायल बताए जा रहे हैं।

तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि इस भूकंप के कारण बेराकली और बोर्नोवा शहर में भी कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अलग-अलग टीमें भूकंप से प्रभावित शहरों में काम कर रही हैं।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्रीस में बताया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, जमीन से कम गहराई पर भूकंप का केंद्र होने की वजह से सतह पर ज्यादा तेज झटके महसूस किये गए। जिसकी वजह से ज्यादा घरों के नुकसान पहुंचा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

भूकंप के बाद तुर्की के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि गेट वेल सून इजमिर। दूसरी तरफ ग्रीस में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ग्रीस के सामोस द्वीप पर सबसे ज्यादा असर देखा गया। लोगों को हिदायत दी गई है कि समुद्र के किनारे न जाएं। ग्रीस के सामोस द्वीप के नजदीक भूकंप का केंद्र होने से यहां पर भारी नुकसान की खबर है।

बता दें कि इससे पहले 1999 में इस्तांबुल के पास शक्तिशाली भूकंप आया था। इस भूकंप में 17 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप अर्दोआन ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के पास उपलब्ध सभी साधनों से लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं।

इजमिर के गवर्नर यावुज सेलिम कोसगर के मुताबिक, भूकंप के बाद मलबे से अबतक 70 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद ग्रीस के सामोस द्वीप में सुनामी की लहरें उठी। कई जगहों पर समुद्र का पानी घरों के अंदर घुस गया है। कई घरों की दीवारों में दरार आ गई हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

तुर्की में 7 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप में कई इमारते ढहीं, शहर में घुसा पानी

तुर्की में भूकंप के झटके
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts