Highlights:
- NEET UG 2025 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।
- neet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और DOB से चेक कर सकेंगे स्कोर।
- कुछ सवालों पर दो उत्तर मान्य, दोनों में से किसी पर भी मिलेंगे नंबर।
Highlights:
- NEET UG 2025 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।
- neet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और DOB से चेक कर सकेंगे स्कोर।
- कुछ सवालों पर दो उत्तर मान्य, दोनों में से किसी पर भी मिलेंगे नंबर।
Neet UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2025 Result की घोषणा कर सकती है। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए हुए इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का परिणाम neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीद है कि NTA आज यानी 14 जून 2025 को रिजल्ट जारी कर सकता है।
Neet UG Result 2025 की आंसर-की हो चुकी है जारी
NEET UG 2025 की फाइनल आंसर-की भी जारी की जा चुकी है। इसमें कुछ सवालों के दो सही उत्तर स्वीकार किए गए हैं। इसका फायदा यह होगा कि अगर किसी परीक्षार्थी ने दोनों विकल्पों में से किसी एक को भी चुना है तो उसे अंक दिए जाएंगे।
हाईकोर्ट का निर्देश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 75 उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि उन 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी किया जाए। हालांकि इस पर NTA की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कब हुई थी परीक्षा और आंसर-की पर आपत्ति?
NEET UG 2025 की परीक्षा पूरे देशभर में 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की 3 जून 2025 को जारी हुई थी और उम्मीदवारों को 5 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार हो रहा है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
रिजल्ट को लेकर बढ़ी बेचैनी
पिछले साल जहां 14 जून रिजल्ट की संभावित तारीख थी लेकिन NTA ने 4 जून को ही परिणाम घोषित कर दिया था। इस बार भी रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है और उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे neet.nta.nic.in पर लगातार नजर बनाए रखें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































