नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। बीजेपी ने इसे कायरतापूर्ण कार्य बताया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगांव में तीन भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने घात लगाकर तीनों पर हमला किया और गोली मार दी।
इस घटना के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (kulgam) में कायराना हमले में आतंकवादियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। परिवारों के प्रति संवेदना।’
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मे कायराना हमले में आतंकवादियों ने ज़िला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिये बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएँगे। परिवारों के प्रति संवेदना।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 30, 2020
ताजा खबरें 😄👇
क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
Dec 9, 2025Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…
Dec 7, 2025Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…
Dec 6, 2025
बता दें कि गुरुवार शाम को जम्मू-कश्मीर में बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशिद बेग की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पीड़ित परिवार शोकाकुल है। इस हत्या की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ यानि टीआरएफ ने ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी नेताओं की हत्या पर संवेदना व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने घटना की निंदा करते हुए लिखा, ‘मैं हमारे 3 युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करता हूं। वे जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उज्ज्वल युवा थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
बता दें कि इससे पहले ही बीजेपी नेताओं की सिलसिलेवार तरीके से हत्या कर दी गई थी। 8 जुलाई, 7 अगस्त, 10 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी गई थी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




































