घर का आर्थिक संकट इन चीजों को मुख्य द्वार पर लगाने से होगा दूर, जानें

Vastu Tips in Hindi - घर का आर्थिक संकट कई बार व्यक्ति के लिए परेशानियों का सबब बन जाता है। माँ लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संकट दूर होता है।
घर का आर्थिक संकट कैसे दूर करें

Vastu Tips in Hindi – घर का आर्थिक संकट कई बार व्यक्ति के लिए परेशानियों का सबब बन जाता है। अपने घर के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। वास्तु के अनुसार, इसके लिए वास्तु दोष भी जिम्मेदार होता है जो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने नहीं देता है और घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है।

ऐसे में घर का आर्थिक संकट दूर हो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर इन 8 चीजों को लगाने से आर्थिक संकट दूर होता है और व्यक्ति का जीवन खुशहाली की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होने लगती है और घर में सुख समृद्धि बढ़ने लगती है। यह भी पढ़ें- शनिवार का दिन किन कार्यों के लिए होता है अशुभ, जानिए

मुख्य द्वार पर लगाएं तुलसी का पौधा

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाकर हर शाम तुलसी पौधे के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में तरक्की मिलती है।

देवी लक्ष्मी के शुभ पद चिन्ह

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी का पद चिन्ह लगाना चाहिए। इससे घर में किसी भी प्रकार का नकारात्मक ऊर्जा नहीं घुस पाता है और घर में सकारात्मकता का वास होता है। महालक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है या और आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

महालक्ष्मी की फोटो

महालक्ष्मी के पद चिन्हों के साथ-साथ महालक्ष्मी की फोटो घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में आर्थिक परेशानियों का नाश होता है। ऐसा करने से आने वाले आर्थिक संकट अपने आप ही दूर हो जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा सदा ही बरसती रहती है। यह भी पढ़ें- पीपल पेड़ में लक्ष्मी का वास कब होता है? जानें कब करें पूजा

स्वास्तिक का चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वास्तिक और शुभ लाभ श्री गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। स्वास्तिक चिन्ह और शुभ लाभ के प्रति को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और धन संपदा का भंडार बढ़ने लगता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

बंदनवार से मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि यहां इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बंदनवार अशोक या आम के पत्तों का ही होना चाहिए। अब चाहे देश में फूल भी लगा सकते हैं। आम और अशोक के पत्तों का बना बंदनवार घर में नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश को रोकता है।

काले घोड़े की नाल

घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। इसके साथ साथ घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और धंधा निकलता अनाज के भंडार भरते रहते हैं। यह भी पढ़ें- Vastu Tips: अपने घर में इस तरह रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, परिवार रहेगा खुशहाल

मुख्य द्वार पर लगाएं सूर्य यंत्र

सूर्य यंत्र को अत्यंत प्रभावी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर नियंत्रण लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती है। यही वजह है कि इससे घर में आर्थिक समृद्धि बढ़ता है। यह भी पढ़ें- पैसे गिरने का मतलब है कि आने वाला समय आपके लिए शुभ हो सकता है

फ्लावर पॉट

घर के मुख्य द्वार पर फ्लावर पॉट लगाने से भी घर में सकारात्मक एनर्जी का वास होता है। घर के मुख्य द्वार पर महकने वाले पौधों के फ्लावर पॉट लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। हालांकि इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप मुख्य द्वार पर फ्लावर पॉट लगाएं तो उसे घर में स्थित मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

घर का आर्थिक संकट इन चीजों को मुख्य द्वार पर लगाने से होगा दूर, जानें

Vastu Tips in Hindi - घर का आर्थिक संकट कई बार व्यक्ति के लिए परेशानियों का सबब बन जाता है। माँ लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संकट दूर होता है।
घर का आर्थिक संकट कैसे दूर करें
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts