अमेरिकी बीयर कंपनी में गोलीबारी, 7 की मौत

अमेरिकी बीयर कंपनी

वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में बीयर बनाने वाली एक कंपनी में गोलीबारी की गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मिल्वौकी शहर में बुधवार को मोल्सन कूर्स बीयर ब्रूअरी में हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) को मोलसन कूर्स कॉम्प्लेक्स में एक हथियारबंद व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जब तक हमलावर पर काबू पाया गया तब तक कई लोगों की मौत हो चुकी थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

विस्कॉन्सिन के मेयर टॉम बैरेट ने कहा, यह बहुत ही भयावह था। कई लोगों की मौत हुई है, मुझे लगता है कि हमलावर भी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर उसी कॉम्पलेक्स में काम करता था जहां उसने गोलीबारी की। इस बीयर बनाने वाली यूनिट में करीब 600 लोग काम करते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

मौवाकी में जिस जगह पर गोलीबारी हुई उसे मिलर वेली कहते हैं। बता दें कि मिलर वेली में 160 साल पुरानी बीयर बनाने वाली कंपनियां हैं।
पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वह वेस्ट स्टेट स्ट्रीट के 4000 ब्लॉक में हुई ‘गंभीर दुर्घटना’ की कार्यवाही कर रहा है। एफबीआई और अल्कोहल ब्यूरो, तम्बाकू, आग्नेयास्त्रों और विस्फोटक (बीएटीएफ) भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मदद से गोलीबारी की जवाबी कार्यवाही की है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

अमेरिकी बीयर कंपनी में गोलीबारी, 7 की मौत

अमेरिकी बीयर कंपनी
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts