सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ

सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ

Highlights:

  • कुलपति प्रो. विनय पाठक ने नवाचार और सामाजिक योगदान पर बल दिया
  • विभागाध्यक्ष ने कोर्स स्ट्रक्चर और उपलब्धियों से कराया परिचय
  • छात्रों में दिखा जोश और नये अनुभवों को जानने की उत्सुकता

Highlights:

  • कुलपति प्रो. विनय पाठक ने नवाचार और सामाजिक योगदान पर बल दिया
  • विभागाध्यक्ष ने कोर्स स्ट्रक्चर और उपलब्धियों से कराया परिचय
  • छात्रों में दिखा जोश और नये अनुभवों को जानने की उत्सुकता

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में नए छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ की गई।

कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने पत्रकारिता के सभी नवागंतुक छात्रों से कहा कि नए विचारों के निर्माण, नवाचार को प्रोत्साहित करने और समाज के विकास में योगदान दें। कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के संरक्षण व मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने नये विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभाग के संसाधनों, नियमों, उपलब्धियों व विभिन्न पाठ्यक्रमों की संरचना से अवगत कराया। डॉ विशाल शर्मा ने नये विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अमर उजाला के संपादक नीरज तिवारी ने नवागंतुक विधार्थियों को अपने उद्बोधन में कहा कि “पत्रकारिता के छात्रों को वर्तमान में जीते हुए भविष्य के बारे में सोचना होगा। आपकी सक्षमता ही आपको आगे बढायेगी। नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ें। मीडिया में सदैव पाठक और बाजार के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य करना होगा तथा आपको हमेशा समसामयिक विषयों से अवगत होना होगा।”

संपादक नीरज तिवारी ने पत्रकारिता के नए छात्रों को अमर उजाला में इंडस्ट्री विजिट व इंटर्नशिप के लिए भी आमंत्रित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ शशिकांत त्रिपाठी ने सभी छात्रों को अनुशासन, ऐंटी रैगिंग, सुरक्षा, सोशल मीडिया की गतिविधि पर विस्तार से बताया।

सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ

शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रोफेसर बृष्टि मित्रा ने शैक्षणिक गतिविधियों, सत्र समयावधि, परीक्षा पद्धति, परियोजना कार्य, क्रेडिट सिस्टम पर विस्तार से चर्चा किया। केंद्रीय पुस्तकालय के नियमों व सुविधाओं के बारे में डॉ आशीष श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को अवगत कराया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

साथ ही शैलेन्द्र यादव ने इनोवेशन सेल, निमिषा यादव ने खेल गतिविधि, डॉ जितेंद्र डबराल ने मानवीय मूल्यों, डॉ रश्मि गौतम ने आंतरिक शिकायत समिति, डॉ अंकित ने एन सी सी, डॉ सौरव गुप्ता ने ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट सेल तथा डॉ सर्वेश मणि ने छात्रावास सुविधा के बारे विस्तार से जानकारी दिए।

नये सत्र की शुरुआत को लेकर सभी छात्रों में उमंग व जोश दिखा। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ओमशंकर गुप्ता ने किया। मौके पर डॉ योगेंद्र पांडेय, डॉ दिवाकर अवस्थी, प्रेमकिशोर शुक्ला, सागर कनौजिया, डॉ हरिओम कुमार एवं सौरव सिंह उपस्थित थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ

सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts