व्रत में गाजर या गाजर का हलवा खा सकते हैं या नहीं – जानिए पूरी सच्चाई

व्रत में गाजर या गाजर का हलवा खा सकते हैं या नहीं

व्रत में गाजर हलवा या गाजर से बनी हुई कोई चीज खा सकते हैं या नहीं? व्रत के दौरान कई चीजों का सेवन पर पाबंदी होती है। लहसुन और प्याज का सेवन तो व्रत के दौरान पूरी तरह से निषेध होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि व्रत के दौरान गाजर या गाजर का हलवा खा सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं कि व्रत के दौरान या उपवास में गाजर का हलवा या गाजर था गाजर से बनी हुई कोई भी चीज का सेवन करना चाहिए या नहीं?

गाजर एक हेल्दी सब्जी है, लेकिन व्रत में हर चीज खाने की अनुमति नहीं होती। यह जमीन के अंदर उगती है। हिंदू धर्म में व्रत के दौरान कंदमूल और फलाहारी चीजों को खाने की अनुमति होती है। इस वजह से गाजर को व्रत में खाया जा सकता है। गाजर में फाइबर, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

यदि कोई व्यक्ति या स्त्री व्रत करती है तो जहां तक संभव हो सके आजकल फलों के अलावा किसी भी तरह की चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे व्रत खंडित होता है। व्रत रखने से पहले ही मानसिक तौर पर खुद को तैयार करना चाहिए क्योंकि कई व्रत ऐसे होते हैं जिनमें जल ग्रहण करना भी मना होता है।

गाजर का हलवा खा सकते हैं या नहीं?

हिंदू धर्म में व्रत (उपवास) को आत्मशुद्धि, संयम और भक्ति का माध्यम माना गया है। व्रत के दिनों में व्यक्ति अपने खानपान और व्यवहार में विशेष सावधानी बरतता है ताकि उसका मन और शरीर दोनों भगवान की उपासना के योग्य बन सकें।

गाजर का हलवा अगर शुद्ध फलाहारी सामग्री से बनाया गया हो तो वह भी व्रत में सेवन योग्य हो सकता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार व्रत में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। भोजन में लहसुन, प्याज, सामान्य नमक, मैदा, मावा या किसी प्रकार की तामसिक सामग्री न हो।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

यदि आप गाजर का हलवा सिर्फ गाजर, दूध, देसी घी और सेंधा नमक या शुद्ध शक्कर से बनाते हैं तो वह सात्विक भोजन माना जाएगा और व्रत में ग्रहण किया जा सकता है। लेकिन अगर उसमें बाजार की चीनी, मावा या सूजी, मैदा आदि डाल दी गई हो तो वह व्रत के नियमों के विरुद्ध हो जाएगा और धर्म की दृष्टि से अनुचित माना जाएगा।

धार्मिक ग्रंथों में व्रत के समय मन, वाणी और शरीर की शुद्धता का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए भोजन में भी ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो पवित्र, शुद्ध और सात्विक हों। घर में बना शुद्ध गाजर का हलवा व्रत के नियमों का पालन करते हुए बनाया जाए तो वह न केवल स्वादिष्ट होगा बल्कि उसे व्रत के दौरान खाया भी जा सकता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

व्रत में गाजर या गाजर का हलवा खा सकते हैं या नहीं – जानिए पूरी सच्चाई

व्रत में गाजर या गाजर का हलवा खा सकते हैं या नहीं
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts