नई दिल्ली। देश में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के संक्रमण अधिक न फैले इसलिए देश में 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। जिस तरह संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। खबरों के अनुसार पीएम मोदी कल या परसों देश को संबोधित कर देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने का ऐलान कर सकते हैं।
दरअसल, शनिवार को पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। जिस तरह तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसके चलते इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमति दी है।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात सुनने के बाद पीएम मोदी ने दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने जाने के संकेत दिए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक देश में लॉकडाउन बढ़ाने पर देश के अन्नदाताओं को थोड़ी राहत भी दी जा सकती है। इसके आलावा लोगों की सहायता के लिए हर संभव मदद केंद्र व राज्य सरकारों के जरिए की जाएगी।
बता दें कि देश में अबतक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,477 हो गई है, वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 239 पर पहुँच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 40 लोगों की जानें जा चुकी हैं जोकि अबतक का आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। हालांकि भारत के लिए राहत की बात है कि कोरोना वायरस से अबतक 653 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
वहीं दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 17 लाख 4 हजार 565 मामले सामने आ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अबतक 1 लाख 3 हजार 257 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लाख 82 हजार 404 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































