रांची। झारखंड के गुमला जिल में दो जनजातीय युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक अप्रैल को एक शादी समारोह में भाग लेने आई डीबडीह डांइटोली गांव में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
दरिंदों ने घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवतियों को धमकी दी कि उसे गांव में घुसने नहीं देंगे। धमकी से डरी सहमी दोनों लड़कियों ने गांव में बन रहे एक घर में रात गुजारी। बताया जा रहा है कि घटना बीते तीन अप्रैल की है।
अभियुक्तों ने दोनों युवती को डराते हुए धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में गांव में किसी को बताया उसे जान से मार देंगे। घटना को लेकर दोनों पीड़ित युवतियों ने लिखित में दो अज्ञात समेत 10 युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच कर 10 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को दोनों युवतियों ने भी पहचान लिया। युवकों द्वारा दोनों लड़कियों को धमकी दिए जाने के बाद डर से दोनों ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की। लेकिन पांच अप्रैल को परिजनों के साथ दोनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप उरांव, राजेश उरांव, दिलेश्वर उरांव, सुकरा उरांव, रत्न उरांव, अनिल उरांव, अजय उरांव, अनिल उरांव, महादेव उरांव, खोइराम उरांव शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।