कोरोना वायरस से झारखंड में दूसरी मौत, पत्नी और बेटा भी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस झारखंड

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस से पॉजिटिव परिवार में एक की मौत हो गई है। रांची के रहने वाले 60 वर्षीय मरीज की रविवार (12 अप्रैल 2020) सुबह 9 बजे मौत हो गई। मृतक शख्स के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी कोरोना से संक्रमित है। मरीज का हालत पिछले दो दिनों से गंभीर थी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

रांची के मरीज की मौत के बाद झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। रविवार को 92 नए लोगों की रिपोर्ट सामने आई जिसमें से कोई पॉजिटिव नहीं था। इससे पहले शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। झारखंड में पहला मरीज के सामने आने के बाद तेजी से राज्य में कोरोना का प्रसार हो रहा है।

रविवार को झारखंड के रांची में हुई कोरोना वायरस से मौत के बारे बताया जा रहा है कि 30 मार्च को यह शख्स अपनी पत्नी के साथ एंबुलेंस में गया था। मृतक अपने परिवार में एक साथ कोरोना पॉजिटिव होने से बेहद परेशान था। फिलहाल उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का रिम्स में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस शख्स का परिवार तबलीगी जमात से जुड़ी मलयेशिया की युवती के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ था। मलयेशियाई युवती झारखंड की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज थी। रिम्स में दम तोड़ने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज को और भी कई बीमारियां थी। दिल्ली के नुजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात से जुड़े लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में गए जहां से नए कोरोना केस लगातार सामने आने लगे हैं।

बता दें कि भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना अपना पांव पसारते जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में कोरोना से अबतक 716 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। लेकिन इस खतरनाक वायरस से 273 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कुल केस 8000 के पार हो चुकी है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now