पूर्व पीएम वाजपेयी हुए एम्स में भर्ती, बीजेपी बोली रूटीन चेकअप

नई दिल्ली। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में भर्ती होने के बाद बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वाजपेयी जी को सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है।

बता दें कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी काफी समय से बीमार चल रहे हैं। जिस वजह से उन्हें उनके घर में ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें डॉक्टरों के सलाह के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में होगा।

हालांकि एम्स ले जाने से पहले पूर्व पीएम वाजपेयी का रूटीन चेकअप घर पर ही होता था, लेकिन इस बार उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

एम्स के बयान के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है। उनका टेस्ट लगातार किया जा रहा है। मालूम हो कि 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे 2009 से ही व्हीलचेयर पर हैं। कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

बता दें कि अटल बिहारी वायपेयी 1991 से लेकर 1996, 1998, 1999 और 2004 तक लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने जाते रहे हैं। बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले वे पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पूर्व पीएम वाजपेयी हुए एम्स में भर्ती, बीजेपी बोली रूटीन चेकअप

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts