कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13800 के पार, अबतक 452 लोगों की मौत

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13800 के पार पहुंच चुकी है। वायरस के संक्रमण से 452 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हुई है।

21 दिनों का लॉकडाउन समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने पिछले दिनों ने फिर से देश में दो सप्ताह का अतिरिक्त लॉकडाउन की घोषणा की थी ताकि बढ़ते मरीजों की संख्या को कंट्रोल किया जा सके और भारत में कम्यूनिटी ट्रास्फर की स्टेज में पहुंचने से पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण को रोका जा सके।

किट नहीं होने से जांच में देरी

हालांकि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले यह संख्या कम है लेकिन भारत में जांच का दायरा भी कम है। अभी तक देश में वृहद स्तर पर कोरोना किट उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से जांच में देरी हो रही है।

कई राज्यों ने भारत सरकार से जल्द से जल्द किट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को किट जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया है। भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है। वहीं राजस्थान में 38 नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही राज्य में 1100 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1007 नए मामले आए हैं। वहीं बीते 12 घंटों के दौरान कोरोना के 628 नए केस आए जबकि 17 लोगों की मौत हो गई। इन सबके बीच राहत भरी बात यह है कि कोरोन संक्रमित से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भारत में अबतक 1749 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13800 के पार, अबतक 452 लोगों की मौत

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts