नई दिल्ली। यूपी के हाथरस गैंगरेप मामले में अब सियासत तेज होती जा रही है। गुरुवार को प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी हाथरस गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। दिल्ली से हाथरस जाने के क्रम में उन्हें ग्रेटर नोएडा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की का भी आरोप लगा है।
राहुल गांधी के काफिले को यूपी के ग्रेटर नोएडा में रोक दिया गया। पुलिस ने राहुल गाधी से कहा कि आपको आगे नहीं जाने देंगे। राहुल गांधी के काफिले को रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े। इसी क्रम में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आपको धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर रहा हूं। धारा 188 के तहत आप भीड़ के साथ नहीं जा सकते।
योगी सरकार पीड़ित परिवार को धमका रही है – प्रियंका गांधी
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के हाथरस के लिए निकली प्रियंका गांधी ने योगी सरकार हमला बोलते हुए ट्वीट किया है कि हाथरस में अन्याय हो रहा है। परिवार जांच से संतुष्ट नहीं है। प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पीड़ित परिवार को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार परिवार को चुप कराना चाहती है।
मामले में पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हाथरस में धारा 144 लगा दी गई है। वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। दूसरी तरफ पुलिस पर आरोप है कि उनसे कांग्रेस नेता के साथ धक्का-मुक्की की। राहुल गांधी को धक्का-मुक्की कर उन्हें गिराने की कोशिश भी की गई। इस दौरान राहुल गांधी के गिरने की तस्वीर भी सामने आई है। राहुल गांधी को सुरक्षा कर्मी उठाते हुए भी दिख रहे हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। यूपी में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!’
दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇
LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…
May 12, 2026पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…
Feb 10, 2026Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
Jan 22, 2026UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।
इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020
एक हिन्दी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, जब पुलिस राहुल गांधी को हिरासत में लेकर जा रही थी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोका। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस उस इलाके से काग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेरने के लिए लाठीचार्ज कर रही है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


































