यूपी में फिर हाथरस जैसी घटना, पीड़िता की अस्पताल ले जाते समय मौत

बलरामपुर में दुष्कर्म

लखनऊ। यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप की घटना की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि वहीं राज्य के बलरामपुर में भी इसी तरह का वारदात सामने आया है। बलरामपुर में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मामला बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है।

घटना के बाद बलरामपुर के पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दरिदों ने छात्रा की कमर और पैर तोड़ दिए थे। पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी मंगलवार सुबह 10 बजे बिमला विक्रम कॉलेज के लिए निकली थी। वह कॉलेज बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला लेने गई थी। घर वापसी में देर होने पर जब फोन मिलाया तो बात नहीं हो सकी। बाद में रात पौने 8 बजे वह विक्षिप्त हालत में घर पहुंची।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025
बिहार वोटर वेरिफिकेशन

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल

बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…

Jul 28, 2025

छात्रा की माँ ने बताया कि उसे एक रिक्शे वाले ने घर छोड़ा था। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने अपने पेट में दर्द होने की बाद माँ को बताई। वह कह रही थी कि उसके पेट में तेज जलन हो रही है। वह अधिक बात करने की स्थिति में नहीं है। उसके हाथ में पट्टी लगी थी। ऐसा लग रहा था कि वह कहीं से अपना इलाज करवा कर आई हो।

छात्रा की हालत गंभीर देखकर माँ ने उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गई। चिकित्सक ने छात्रा की हालत को देखते हुए उसे तुलसीपुर सीएचसी ले जाने की सलाह दी। लेकिन सीएचसी ले जाते समय ही छात्रा की रास्ते में ही मौत हो गई।

ताजा खबरें 😄👇

लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025
Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025

छात्रा की माँ का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। उसे अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पोल खुलने के डर से दरिंदों ने छात्रा की कमर और दोनों पैर को तोड़कर और जहर देकर मारने की कोशिश की। हालांकि इस संबंध में बलरामपुर पुलिस ने सभी आरोपो से इंकार किया है।

अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करें योगी सरकार – अखिलेख यादव

घटना के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए तुरंत कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने कहा कि हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गई है। श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

यूपी में फिर हाथरस जैसी घटना, पीड़िता की अस्पताल ले जाते समय मौत

बलरामपुर में दुष्कर्म
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts