अहमदाबाद। गुजरात में उत्तर भारतीय लोगों पर हमले और गुजरात से उनके पलायन का सिलसिला लगातार जारी है। गुजरात के साबरकांठा में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरु हुए। मामले में बिहार के एक युवक की गिरफ्तारी के बाद गैर-गुजरातियों पर हमले हो रहे हैं।
इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने दुखी होते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि जिन लोगों ने बनारस में मोदी जी को वोंट देकर जिताया, उन्हीं लोगों पर गुजरात में हमले हो रहे हैं।
वहीं अल्पेश ठाकोर ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। अल्पेश ने हिंसा उनके लोगों का हाथ होने से इंकार किया है। हालांकि अल्पेश ठाकोर का धमकी देता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वो कारखानों को बंद करने और बदला लेने की बात कर रहे हैंं।
मामले में राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में हिंसा की जड़ वहां के बंद पड़े कारखाने और बेरोजगारी है। राहुल गांधी बीजेपी सरकार मामले में लीपा-पोती करने का आरोप लगाया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
गुजरात में इस वक्त नौ जिले हिंसा से प्रभावित हैं। जिसमें से सारबकांठा, महेसाणा, अहमदाबाद शहर, अहमदाबाद ग्रामीण, अरावली, सुरेंद्रनगर, गांधीनगर और आणंद शामिल हैं। हिंसा के बाद गैर-गुजरातियों में काफी दहशत का माहौल है और वे अपने घरों को लौट रहे हैं।हालांकि इस मामले में अल्पेश ठाकुर ने पल्ला झारते हुए कहा कि इस हमले से उसका कोई लेना देना नहीं है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































