संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने दिया इस्तीफा

us-ambassador-nicky-haley-resigns

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने इस्तीफा दे दिया है। निकी ने अचानक ही इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। निकी का इस्तीफा ट्रंप प्रशासन के लिए एक झटका है। ट्रंप ने निकी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, व्हाइट हाउस ने हालांकि अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन खबरें हैं कि ट्रंप निकी से बुधवार को मुलाकात कर सकते हैं।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   भारत में भी कोरोना वायरस का नया रूप दिखा, इतने लोग हुए पीड़ित

बता दें कि निकी को जनवरी 2017 में यूएन में अमेरिकी राजदूत बनाया गया था। तबसे निकी हेली अमेरिकी प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण अंग की तरह काम कर रही थी। वहीं ट्रंप ने ट्वीट कर पहले ही बता दिया था कि निकी कुछ बड़ा ऐलान करने वाली हैं।

Follow WhatsApp Channel Follow Now


ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरी राजदूत दोस्त की तरफ से बड़ा ऐलान होने वाला है।’ इस्तीफा देने के बाद निक्की संयुक्त राष्ट्र में एक महीने के लिए अस्थायी राजदूत के पद पर रहेंगी। निक्की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी बतौर यूएन राजदूत अपनी सारी जिम्मेदारियों को हटा लिया है।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी सिलेंडर का दाम फिर बढ़ा, इन नियमों में भी हुआ बदलाव, जान लीजिए

बता दें कि निकी का व्हाइट हाउस से अप्रैल 2018 में विवाद भी हो चुका है। निकी ट्रंप की आलोचक भी रहीं हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now