बर्ड फ्लू के लक्षण – देश के कई राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में, बरतें ये सावधानियाँ

बर्ड फ्लू के लक्षण

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दिया है। देश में कुल सात राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एवियन इंप्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि हुई है। देशभर में अबतक 1200 पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्र ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में अभी फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि यूपी के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक सात राज्यों में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि हो चुकी है। केंद्र सरकार ने अपने विभाग के जरिए प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग और अधिक ना फैले।

बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्ड फ्लू के लक्षण सर्दी के लक्षणों से मिलते – जुलते होते हैं। सर्दी के मौसम में यह पता नहीं चल पाता है कि सर्दी है या फ्लू। H5N1 की चपेट में आने के बाद खांसी, डायरिया, रेस्पिरेटरी में परेशानी, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बेचैनी, नाक बहना या गले में खराश की समस्या हो सकती है।

कैसे बचे बर्ड फ्लू से

जब भी दुकान से चिकन खरीदें तो चिकन को धोते वक्त हाथों पर ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें। कच्चा मांस या अंडा संक्रमण को और फैला सकते हैं। चिकन को अच्छी तरह से पकाकर खाएं। दूषित स्थान से चिकन ना खरीदें। इससे आप वायरस के चपेट में आ सकते हैं। चिकन लाने के बाद हाथ को तुरंत ही साफ करें और सैनिटाइज कर लें।

चिकन जब भी बनाएं तो उसे 100 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पकाएं। ज्यादा ताप पर पकाने से बर्ड प्लू के वायरस नष्ट हो जाते हैं। घर में अन्य खाने की चीजें कच्चा मांस और अंडों से दूर रखें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रहें। बर्ड फ्लू से प्रभावित इलाकों में जाने से बचें। यदि घर में कोई संक्रमित हो जाए तो उससे निश्चित दूरी बनाकर रखें। वैसी जगहों से चिकन न लें जो खुले में बिक रहा हो।

यदि आप हाफ बॉइल या हाफ फ्राइड अंडा खाते हैं तो तुरंत बंद कर दें। अंडे का आमलेट अच्छी तरह से पकाकर खाएं। सावधानी न रखने पर आप बर्ड फ्लू की चपेट में आ सकते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

बर्ड फ्लू के लक्षण – देश के कई राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में, बरतें ये सावधानियाँ

बर्ड फ्लू के लक्षण
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts