सरकार से इन 4 मुद्दों पर बातचीत करेंगे किसान संगठन

किसान संगठनों आंदोलन

नई दिल्ली। नए कृषि कानून को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों से सरकार ने बातचीत की पेशकश की है। जवाब में किसान संगठनों ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बैठक की। बैठक में सरकार से बातचीत के लिए सभी संगठन सहमत हुए। किसान संगठनों की तरफ से सरकार से बातचीत के लिए 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे का प्रस्ताव भेजा गया है।

किसान संगठनों ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगर बातचीत के बाद सरकार ने अगर उनकी मांगें नहीं मानीं तो किसान आंदोलन को और आगे तक ले जाएंगे। बता दें कि इससे पहले किसानों की तरफ से इस तरह का बयान आ चुका है कि वह 4 महीने तक की राशन की व्यवस्था कर आंदोलन करने आए हैं।

30 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च करेंगे किसान

किसान संगठनों ने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि 30 दिसंबर को दिल्ली के सभी बॉर्डर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद देश में ब्लॉक और तहसील स्तर पर कृषि कानून के खिलाफ एकजुटता का मुहिम चलाया जाएगा।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ किसानों का पिछले लगभग एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली के कई बॉर्डर इलाकों पर किसानों डेरा डाला हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पंजाब से अन्य किसान भी आंदोलन को समर्थन देने के लिए आवश्यक सामान साथ लेकर दिल्ली बॉर्डर की ओर बढ़ चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

जिस प्रकार से किसानों की तैयारी है उसे देखकर ऐसा लगता है कि अगर 29 दिसंबर को सरकार के साथ बातचीत में अगर कोई रास्ता नहीं निकलता है तो किसान आंदोलन को लंबा खीचेंगे और उनका प्रदर्शन भी लगातार जारी रहेगा। किसान यूनियन के नेताओं के मुताबिक, पंजाब के संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और बठिंडा जिलों समेत विभिन्न स्थानों से किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डरों की ओर बढ़ रहे हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सरकार से इन 4 मुद्दों पर बातचीत करेंगे किसान संगठन

किसान संगठनों आंदोलन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts