रेलवे ने बर्थ आरक्षण के नियमों में किया बदलाव, जानें क्या होगा नया नियम

रेलवे आरक्षण

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए अपने बर्थ आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है। यदि आप त्योहार में अपने घर जाना चाहते हैं तो इस नियम को जानना बेहद जरूरी है। नए बदलाव के तहत अब रेलवे दो आरक्षण चार्ट जारी करेगा। पहले रेलवे एक ही आरक्षण चार्ट जारी करता था, गाड़ी खुलने के तीन या चार घंटे पहले।

नए नियम के मुताबिक, रेलवे अब आरक्षण सूची की दूसरी चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से 30 मिनट पहले जारी करेगा। इसकी जानकारी रेलवे की तरफ दी गई है। इसके लिए रेलवे अपने सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव कर रहा है। खबर है कि 10 तारीख से यह लागू हो जाएगा।

रेलवे ने नया नियम 10 तारीख से लागू करने का निर्णय लिया है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से रेलवे ने अपने सभी ट्रेनों को स्थगित कर दिया था। अब धीरे-धीरे रेलवे की तरफ नियमित गाड़ियाँ चलाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि अभी भी रेलवे की तरफ से स्पेशल गाड़ियाँ ही चलाई जा रही है।

भारतीय रेलवे ने नए नियम से संबंधित फैसला सभी जोनल रेलवे द्वारा किए गए आग्रह के बाद लिया है। इस मुद्दे पर काफी विचार-विमर्श किया गया। अब रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा। इससे ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग की सुविधा दूसरा आरक्षण चार्ट बनने तक उपलब्ध रहेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

एसबीआई बैंक में खाता

एसबीआई बैंक में खाता है तो आज ही जान लें यह बात, आपके लिए है बड़ी खुशखबरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को हाल ही में बड़ी…

Jun 13, 2023
योगी सरकार का तोहफा

UP News: शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, अब यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा

UPSRTC Bus Service News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में अब यूपी के शिक्षक यात्रा…

Apr 9, 2023
क्रेडिट कार्ड का ब्याज

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से ऐसे मिलेगा छुटकारा, आज ही जानें

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से आप परेशान हैं तो चिंता करने…

Apr 2, 2023

रेलवे के नए नियम को लागू करने के लिए सीआरआईएस द्वारा सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किया जा रहा है ताकि इसे 10 अक्टूबर से लागू किया जा सके। भारतीय रेलवे द्वारा लिए इस महत्वपूण फैसले के बाद त्योहारों के सीजन में यात्रियों को कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

रेलवे ने बर्थ आरक्षण के नियमों में किया बदलाव, जानें क्या होगा नया नियम

रेलवे आरक्षण
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts