नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जो ने कहा कि चीन भारत के साथ सीमा विवाद पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार करता है। चीन ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के समाधान के लिए उचित मानडंड और मैकेनिज्म हैं। दोनों देश आपसी विवाद को सुलझा सकते हैं।
चीन का बयान ऐसे समय में आया है कि जब चीन कोविड-19 महामारी के कारण पूरे विश्व में किरकिरी झेल रहा है। सीमा पर गतिरोध बढ़ने का कारण कई विशेषज्ञ चीन में शी की साख लग झटकों पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया मानते हैं। हालांकि भारत को इस मामले में सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है और चीन के साथ किसी भी संभावित संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा है।
बता दें कि भारत और चीन के बीच लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से गतिरोध चल रहा है। चीन भारतीय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का विरोध कर रहा है। लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि भारत अपने क्षेत्र में हो निर्माण कार्यों को जारी रखेगा।
हाल ही में भारत और चीन के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर मध्यस्तता करने को तैयार है। हालांकि चीन से पहले भारत ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बता दें कि इससे पहले नेपाल ने भी भारत के कुछ हिस्सों को शामिल कर अपना क्षेत्र बताया था। नेपाल ने नया नक्शा बनाकर भारत के कुछ हिस्सों पर अपना हक जताया था। हालांकि भारत ने साफ कर दिया था कि इस प्रकार की कार्रवाई से नेपाल को बचना चाहिए।
भारत के रूख को देखते हुए अब नेपाल ने सीमा विवाद पर बातचीत की पेशकश की है। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि कोई भी बातचीत से पहले नेपाल को विश्वास का माहौल बनाना होगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































