JEE Advanced की परीक्षा 3 जुलाई से, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

JEE Advanced 2021 Date

JEE Advanced 2021 Date – केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को JEE Advanced Examination 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा इस वर्ष जुलाई में 3 तारीख को होगा।

इसके साथ-साथ छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता की शर्तों को भी खत्म कर दिया है। इससे अब वैसे छात्रों के लिए आईआईटी का रास्ता खुल गया है जो कम अंकों की वजह से इससे वंचित रह जाते थे।

बता दें कि पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी की वजह से 75 फीसदी अंकों की बाध्यता को खत्म कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने परीक्षा की डेट का ऐलान करते हुए कहा कि इस वर्ष की जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।

वेबिनार के जरिए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेईई मेन 2021 की परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद से ही छात्रों द्वारा जेईई एडवांस्ड को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे थे। छात्र जेईई एडवांस्ड की तारीख, उसके प्रावधान और पात्रता से संबंधित नियमों को लेकर सवाल कर रहे थे।

उन्होंने कहा ,”पिछली बार कोविड-19 की विषम परिस्थितियां थीं। अभी भी इससे उबर नहीं पाए हैं। इसको ध्यान में रखकर इस बार भी आईआईटी में एडमिशन के लिए 75 फीसदी अंकों की पात्रता मानदंड को हटा दिया गया है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा इस बार 3 जुलाई को परीक्षा होगी। छात्रों के पास तैयारी के लिए काफी वक्त है। विद्यार्थी अच्छे से तैयारी कर सकते हैं।”

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा, “आईआईटी खड़गपुर इस बार परीक्षा का आयोजन करेगा। सभी विद्यार्थियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

बता दें कि इस बार सरकार ने जेईई मेन 2020 पास करने वाले विद्यार्थियों को सीधे जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने की अऩुमति दी है जो कोरोना महामारी के चलते जेईई एडवांस्ड 2020 में नहीं बैठ सके थे। इन छात्रों को फिर से जेईई मेन 2021 देने की जरूरत नहीं है। इन्हें सीधा जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने का मौका मिलेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

JEE Advanced की परीक्षा 3 जुलाई से, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

JEE Advanced 2021 Date
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts